भाजपा ने मऊभंडार व गोपालपुर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरा

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मना रहीं है। इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा ने मऊभंडार की मुख्य सड़क और गोपालपुर शिव मंदिर के समीप गड्डों को भरा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:30 AM (IST)
भाजपा ने मऊभंडार व गोपालपुर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरा
भाजपा ने मऊभंडार व गोपालपुर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरा

संस, घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मना रहीं है। इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा ने मऊभंडार की मुख्य सड़क और गोपालपुर शिव मंदिर के समीप गड्डों को भरा। सड़क में गड्डों के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रहीं थी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में इन सभी गड्ढे को ईंट एवं डस्ट देकर गड्ढे को भरा गया। राहुल पांडेय ने कहा कि स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना घाटशिला मंडल कमेटी को दिया था। मंडल टीम के पहल पर आज इन गड्ढे को भराव करा दिया गया। ताकि दुर्घटना ना घटे। मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल कोइरी, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, सुजन कुमार मन्ना, प्रतीक सोनी, प्रदीप सिंह तोमर, विक्रम शाव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, दीपक दंडपात, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज प्रसाद, रामजी मौर्य, साहिल आनंद, सायन सेन, शांतनु साव, सुरेंद्र नाथ, रामविलास सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 25 को पंडित दीनदयाल जयंती मनाएगी भाजपा : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सतदल महतो की अध्यक्षता में पूर्णापानी में हुई। इसमें मुख्य रुप से उपस्थित पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि आगामी 25 सितंबर को देश के महान चितक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। पार्टी का निर्देश है कि सभी पंचायतों में एवं मंडल स्तर पर पंडित दीनदयाल जयंती समारोह का आयोजन करना है। इसके साथ ही लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में विगत सात वर्षों में गरीबों एवं किसानों के हित में किए गए कार्यों के बारे में भी बताना है। कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त अनाज, आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास समेत अन्य योजनाओं से आम लोगों को मिल रहे फायदे की जानकारी देनी है। बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष साधन मल्लिक, दिलीप महतो, मनोरंजन महतो, संजय दास, प्रशांत मल्लिक, मोहन सोरेन, सुरेश सिंह, देवाशीष मंडल, बलराम दास, सचिन पाल, सुधीर महतो, हीरा महतो, ठाकुर दास महतो, संजय सिंह, राणा गोप आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी