भाजपा ने राज्य सरकार से की पेट्रोल व डीजल में वैट घटाने की मांग

भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल कमेटी ने गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा झारखंड में पेट्रोल व डीजल में वैट घटाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित में पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी घटा डीजल में 10 और पेट्रोल में 5 रुपए लीटर शुल्क कम किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:00 AM (IST)
भाजपा ने राज्य सरकार से की पेट्रोल व डीजल में वैट घटाने की मांग
भाजपा ने राज्य सरकार से की पेट्रोल व डीजल में वैट घटाने की मांग

संस, घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल कमेटी ने गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा झारखंड में पेट्रोल व डीजल में वैट घटाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित में पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी घटा डीजल में 10 और पेट्रोल में 5 रुपए लीटर शुल्क कम किया है। लेकिन झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार अब तक 22 प्रतिशत वैट वसूल रही है। इसके विरोध स्वरूप प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल कमेटी ने डाकबंगला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर जन हस्ताक्षर अभियान चलाया है। मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रतीक सोनी ,उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, सुजन कुमार मन्ना, मंटू प्रजापति, सुभाष बनर्जी, स्वपन दास, षष्ठी गोराई, नरेश महतो, स्वागत चक्रवर्ती समेत भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान : मुख्यमंत्री वेट घटाव, कीमत घटाव के मांग पर गालूडीह भाजपा मंडल कमेटी ने गुरुवार को पेट्रोल पंप परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पेट्रोल-डीजल पर वेट घटाने की मांग पर पेट्रोल पंप परिसर, सुभाष चौक, गालूडीह चौक में प्रधानमंत्री के फोटो युक्त बैनर में हस्ताक्षर अभियान चलाया, क्षेत्र के वाहन चालक, बाइक सवार तथा क्षेत्र के लोगो से हस्ताक्षर लिया, काफी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर किया। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा ने कहा आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार में पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमत घटाया, पर राज्य सरकार वेट नही घटा रही है, इससे तैल की कीमत कम नही हो रहा। राज्य सरकार जनता से धोखाधड़ी का काम कर रही। जब तक पेट्रोल पर वेट नही घटाया जाएगा, भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। हस्ताक्षर अभियान में हीरालाल महतो, ममता रानी महतो, सोनी देवी, राजेश साह, विदेश मुखर्जी, अजय अग्रवाल, शंकर कर्मकार, तारा गोप, बिश्वजीत पांडा,कराली महतो शामिल थे।

chat bot
आपका साथी