Jharkhand Assembly Election 2019 : ईचागढ़ से भाजपा के साधु महतो व आजसू के हरेलाल महतो ने दाखिल किया पर्चा

Jharkhand Assembly Election 2019. ईचागढ़ क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी साधु चरण महतो और आजसू के हरेलाल महतो ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 04:03 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 04:03 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : ईचागढ़ से  भाजपा के साधु महतो व आजसू के हरेलाल महतो ने दाखिल किया पर्चा
Jharkhand Assembly Election 2019 : ईचागढ़ से भाजपा के साधु महतो व आजसू के हरेलाल महतो ने दाखिल किया पर्चा

जमशेदपुर,जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी साधु चरण महतो और आजसू के हरेलाल महतो ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान दोनों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस क्षेत्र में तीसरे चरण में मतदान होगा।

ईचागढ़ के पूर्वअरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह बतौर निर्दलीय नामांकन कर चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सविता महतो भी मैदान में हैं। वह पूर्व उपमुख्‍यमंत्री स्‍वर्गीयसुधीर महतो की पत्‍नी है। इस तरह यहां चार चेहरों में ही टक्‍कर होने के कयास हैं।  सविता महतो के नामांंकन में झामुमो के कार्यकारी अध्‍यक्ष व पूर्वमुख्‍‍‍‍‍‍‍यमंत्री हेमंत सोरेन शरीक हुए थे।

नामांकन करते आजसू प्रत्‍याशी हरेलाल महतो। 

chat bot
आपका साथी