भाजपा के 28 मंडलों में किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के खिलाफ भाजपा की जमशेदपुर महानगर इकाई ने मंगलवार को 2

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 07:21 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:24 AM (IST)
भाजपा के 28 मंडलों में किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
भाजपा के 28 मंडलों में किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के खिलाफ भाजपा की जमशेदपुर महानगर इकाई ने मंगलवार को 28 मंडल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुतला दहन कर महागठबंधन सरकार को पूर्ण रूप से विफल बताया।

बिरसानगर मंडल, बारीडीह व भालूबासा चौक पर हुए पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार राज्य की बहन-बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने में पूर्ण रूप से विफल रही है। प्रदेश में अपराधी व अपराध बेकाबू हो गए हैं। प्रतिदिन पांच महिलाओं से दुष्कर्म होना चिता का विषय है। दुष्कर्म, छिनतई, अपहरण जैसी घटनाओं से झारखंड की छवि पूरे देश में धूमिल हुई है। महिला अत्याचार के साथ निरंतर हो रहे आपराधिक घटनाओं से झारखंड की जनता भयाक्रांत है। पिछले पांच वर्षों में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर प्रदेशवासियों भयमुक्त एवं सुशासन युक्त सरकार दिया था, लेकिन पिछले 10 महीने में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। दिनदहाड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र समेत राजधानी रांची में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म पर सरकार के उदासीनता से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में शासन-प्रशासन द्वारा लीपापोती किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। लौहनगरी जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने समय-समय पर ज्ञापन, कैंडल मार्च, पुतला दहन, प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जनता की भावनाओं से आगाह किया है। अगर हेमंत सरकार महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं करती है, तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन को बाध्य होगी।

पुतला दहन के दौरान सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बारी मुर्मू, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पुष्पा तिर्की, प्रेम झा, मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, ध्रुव मिश्रा, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, फातिमा शाहीन, चंचल चक्रवर्ती, हलधर दास, हेमेंद्र जैन, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी