भाजपा आदित्यपुर मंडल के मिलन समारोह में एकजुटता पर बल

भाजपा आदित्यपुर मंडल का वनभोज मिलन समारोह सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुवा मेयर बिनोद कुमार श्रीवास्तव डिपुटी मेयर अमित सिंह गणेश महाली वरिष्ठ भाजपा नेता बबलू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। भाजपा नेता बबलू सिंह ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल का घोर अभाव है यही कारण है कि हम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इसपर मंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल और बूथ कमेटी को मजबूत करने के बाद ही बेहतर प्रदर्शन संभव है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:30 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:30 AM (IST)
भाजपा आदित्यपुर मंडल के मिलन समारोह में एकजुटता पर बल
भाजपा आदित्यपुर मंडल के मिलन समारोह में एकजुटता पर बल

संसू, आदित्यपुर : भाजपा आदित्यपुर मंडल का वनभोज मिलन समारोह सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुवा, मेयर बिनोद कुमार श्रीवास्तव, डिपुटी मेयर अमित सिंह, गणेश महाली, वरिष्ठ भाजपा नेता बबलू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। भाजपा नेता बबलू सिंह ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल का घोर अभाव है यही कारण है कि हम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इसपर मंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल और बूथ कमेटी को मजबूत करने के बाद ही बेहतर प्रदर्शन संभव है। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि सारे कार्यकर्ता आपसी विवाद को छोड़कर बूथ कमेटी को मजबूत करें। कार्यक्रम में मेयर बिनोद कुमार श्रीवास्तव ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए कार्यो के बारे में जानकारी दी। भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि जिस दिन गुटबाजी खत्म हो जाएगी उसी दिन से भाजपा का प्रदर्शन शानदार होने लगेगा। इसलिए आवश्यक है कि सारे लोगों आपसी सामंजस्य बनाकर संगठन को मजबूत करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम के अवसर पर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, एस टी मोर्चा अध्यक्ष संजय सरदार, एस सी मोर्चा अध्यक्ष संजीव रंजन, बबलू शर्मा, कुमुद रंजन, के अलावा काफी संख्या में वरीय भाजपा नेता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल

संसू, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सूरज मोड़ के पास रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस से जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोगों ने बताया कि दोनों सड़क पार कर रहे थे इसी बीच उन्हें किसी तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घायलों में शामिल एक युवक जिलिंगगोड़ा का रहने वाला है।

chat bot
आपका साथी