बिरसानगर की महिला ने फिनायल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास Jamshedpur News

बिरसा नगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 5 की रहने वाली महिला मौसमी सेन ने फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश की है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 04:48 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 08:22 AM (IST)
बिरसानगर की महिला ने फिनायल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास Jamshedpur News
बिरसानगर की महिला ने फिनायल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। बिरसा नगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 5 की रहने वाली महिला मौसमी सेन ने फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना सोमवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे की है। घटना की सूचना मिलने पर उनके पति मलय सेन फौरन घर पहुंचे और अपनी पत्नी को एमजीएम अस्पताल लाए। यहां मौसमी का इलाज चल रहा है।

मौसमी सेन के पति मलय सेन ने बताया उनके घर के पास में ही पप्पू सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह रहता है। पहले उनका पप्पू सिंह से काफी दोस्ताना था। पप्पू सिंह घर आता जाता था। लेकिन जब उन्होंने देखा कि पप्पू सिंह का उनके घर आना जाना बहुत ज्यादा बढ़ गया है। तो उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया। इसके बाद से पप्पू सिंह खुन्नस खाने लगा।

मलय सेन ने बताया कि पप्पू सिंह आए दिन पत्नी मौसमी सेन को धमकी दिया करता था। वो धमकी देता था कि अगर उसे घर में आने नहीं दिया जाएगा तो वह मौसमी सेन को मार डालेगा। यही नहीं उसने मलय को भी धमकी दी। बताते हैं कि आए दिन की धमकी और प्रताड़ना से आजिज जाकर मौसमी सेन ने सुबह फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। मलय ने घटना की सूचना बिरसानगर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी