Jharkhand Politics: सूर्य सिंह बेसरा ने भगवान बिरसा को किया नमन, वृहद झारखंड का किया उलगुलान

Birsa Minda Death Anniversary आजसू के संस्थापक सदस्य व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर धरती अब्बा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बृहद झारखंड और बेहतर झारखंड के लिए उलगुलान करने का संकल्प लिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 05:32 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 10:03 PM (IST)
Jharkhand Politics: सूर्य सिंह बेसरा ने भगवान बिरसा को किया नमन, वृहद झारखंड का किया उलगुलान
आजसू के संस्थापक सदस्य व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा।

जमशेदपुर, जासं। आजसू के संस्थापक सदस्य व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर धरती अब्बा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अबुआ दिसुम अबुआ राज उनकी सपनों को साकार करते हुए बृहद झारखंड और बेहतर झारखं के लिए उलगुलान करने का संकल्प लिया।

संकल्प प्रस्ताव में जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना अर्थात सीएनटी एक्ट 1908 के तहत जमीन को बचाना, पांचवी अनुसूची के क्षेत्रों के तहत पेसा एक्ट, 1996 कानून के अनुसार ग्राम सभा का अधिकार लेना तथा झारखंडी भाषा एवं संस्कृति का विकास के साथ-साथ झारखंड राज निर्माण अर्थात झारखंड आंदोलनकारियों को पहचान, सम्मान और पेंशन दिलाने के लिए फिर से एक उलगुलान का ऐलान करते हुए निम्नलिखित संगठनों का पुनर्गठन किया गया।

झारखंड पीपुल्स पार्टी का किया पुनर्गठन

बेसरा ने झारखंड पीपुल्स पार्टी का पुनर्गठन किया है। केंद्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन पार्टी के संविधान के तहत किया गया।

अध्यक्ष मंडली  में 5 सदस्यः सूर्य सिंह बेसरा (प्रमुख अध्यक्ष), रश्मि कतिय्यान (अध्यक्ष), दिल बहादुर प्रधान (अध्यक्ष ),राकेश श्रीवास्तव (अध्यक्ष) एवं प्रेमचंद किस्कू(अध्यक्ष) सचिव मंडल में 15 सदस्यः   पंकज मंडल -( प्रमुख सचिव ),बिरसा मुंडा (सचिव ), खेला राम माहली, पूर्व विधायक (सचिव ),गौर चंद्र हेंब्रम (सचिव), सुरेश चंद्र मुर्मू( सचिव) सुभाष चंद्र पिंगुआ (सचिव )उमानाथ कोल (सचिव )नारायण मंडल (सचिव) अनिल टू डू (सचिव) धर्म दयाल साहू (सचिव) वीरेंद्र महाली (सचिव) तपस कुमार राय (सचिव) अजय वर्मा (सचिव) बालकिशन टू डू (सचिव) और असलम अंसारी( सचिव) कोषाध्यक्ष मंडल में प्रमुख कोषाध्यक्ष - विक्रम बेसरा सहायक कोषाध्यक्ष -जीतेन कोल

केंद्रीय प्रेस प्रवक्ता प्रमुख प्रवक्ता -सुबोध कुमार दांगी सहायक प्रेस प्रवक्ता - कृतिवास मंडल झारखंड विमेंस एसोसिएशन फॉर राइटस(ज्वार ) महिलाओं का स्वतंत्र संगठन अध्यक्ष -डॉ मीनाक्षी मुंडा उपाध्यक्ष -रीना सेनापति महासचिव -सलमा हांसदा सचिव - रायमुनि पूर्ति कोषाध्यक्ष -तारा देवी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन - आजसू - केंद्रीय अध्यक्ष -रवि पीटर (एम ए) महासचिव -विकास हेंब्रम (स्नातक) अखिल झारखंड श्रमजीवी यूनियन केंद्रीय अध्यक्ष - बलराम कर्मकार केंद्रीय महासचिव -बबलू दास झारखंड समन्वय समिति  (झारखंड कोआर्डिनेशन कमेटी) जेसीसी मुख्य संयोजक - सूर्य सिंह बेसरा 1997 में डॉ रामदयाल मुंडा और डॉक्टर बीपी केसरी के नेतृत्व में झारखंड के राजनीति एवं गैर- राजनीतिक संगठनों करीब 53 संगठनों को मिलाकर "झारखंड समन्वय समिति "का गठन हुआ था। उसी का पुनरावृति करते हुए फिर से झारखंड में" तीसरा विकल्प "गठन करने का संकल्प लिया गया है।

chat bot
आपका साथी