फिलहाल झारखंड में बर्ड फ्लू की कोई आशंका नहीं, सभी सैंपल निगेटिव

देश के विभिन्न राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने के बावजूद अब तक जमशेदपुर समेत झारखंड में कहीं से किसी प्रकार का कोई बर्ड फ्लू नहीं पाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:30 AM (IST)
फिलहाल झारखंड में बर्ड फ्लू की कोई आशंका नहीं, सभी सैंपल निगेटिव
फिलहाल झारखंड में बर्ड फ्लू की कोई आशंका नहीं, सभी सैंपल निगेटिव

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : देश के विभिन्न राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने के बावजूद अब तक जमशेदपुर समेत झारखंड में कहीं से किसी प्रकार का कोई बर्ड फ्लू नहीं पाया गया है।

12 जनवरी तक जमशेदपुर से 202 सैंपल समेत पूरे राज्य से 3445 विभिन्न प्रकार के पक्षियों का सैंपल लेकर कोलकाता भेजा गया था। शुक्रवार को झारखंड से भेजे गए सभी सैंपल निगेटिव पाए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों से सैंपल लेने के लिए टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम को सप्ताह में 60 सैंपल लेकर भेजने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न प्रखंडों से आ रहे सैंपल को जांच के लिए लगातार कोलकाता भेजा जा रहा है। शुक्रवार को भी जिले से 279 सैंपल जांच के लिए भेजा गया।

-----

बर्ड फ्लू नहीं रानीखेत से मुर्गी व पीपीआर बीमारी से मर रहे बकरी : डा. सिन्हा

जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि अब तक भेजे गए जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड का रिपोर्ट निगेटिव पाए गए हैं। इसलिए किसी को अब डरने की जरुरत नहीं है। उन्होंने बताया कि मुर्गियां व बकरी मरने की सूचना के बाद एक जिला स्तरीय चिकित्सकों की टीम को पटमदा के हथियापाथर व चरकी पाथर गांव भेजा गया। जहां कुछ दिनों से मुर्गी व बकरी मरने की सूचना मिल रही थी। इसके लिए मौके पर ही मुर्गी का पोस्टमार्टम किया गया। जिसका रिपोर्ट भी आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुर्गी की मौत का कारण रानी खेत नामक बीमारी बताया गया। इसके अलावा बकरी में पीपीआर (पेस्ट डेस पेटिट्स रयूमिनेंट्स) बीमारी से मौत होने की जानकारी का पता चला। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि मुर्गी या अन्य पशु पक्षियों में ऐसा कोई भी बीमारी नहीं पाया गया, जिससे मनुष्य के लिए हानिकारक हो।

----

झारखंड के विभिन्न जिलों से जांच के लिए कोलकाता लैब भेजे गए सैंपल

बोकारो - 299

देवघर - 182

लोहरदग्गा - 30

धनबाद - 192

रांची - 467

साहेबगंज - 81

जमशेदपुर - 202

सिमडेगा - 280

हजारीबाग - 248

सरायकेला - 212

चतरा - 153

दुमका - 295

पलामू- 71

गुमला - 244

खूंटी - 49

लातेहार - 40

गिरीडीह - 14

कोडरमा - 70

गोड्डा - 115

जामताड़ा - 82

चाईबासा -320

chat bot
आपका साथी