Jamshedpur Road Accident : सुंदरनगर के कुदादा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, कोवाली से आ रहा था बागबेड़ा

Jamshedpur Accident. सुंदरनगर थाना क्षेत्र कुदादा मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र निवासी रंजीत भगत के रूप में की गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 04:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:29 PM (IST)
Jamshedpur Road Accident  : सुंदरनगर के कुदादा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, कोवाली से आ रहा था बागबेड़ा
पढिए जमशेदपुर के अपराध की छोटी-बड़ी खबरें।

जमशेदपुर, जासं।  सुंदरनगर थाना क्षेत्र कुदादा मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र निवासी रंजीत भगत के रूप में की गई।

उसके स्वजनों ने बताया क‍ि बागबेड़ा की रहने वाली एक महिला ने तड़के सुबह फोन कर बुलाया था। काफी गुस्से में रंजीत घर से बाइक लेकर निकला। कुछ समय बाद दुर्घटना में उसकी मौत होने की सूचना मिली। मौत की जानकारी पर बागबेड़ा की महिला पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। उसने पुलिस को बताया रंजीत की वह दूसरी पत्नी है। 

जमशेदपुर के सोनारी में नदी में मिला युवक का शव

सोनारी थाना की पुलिस ने सुवर्णरेखा नदी के कपाली घाट से एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को बरामद किया है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की माने तो शव देखने से पांच दिन पुराना लग रहा है। पानी में शव बहकर अाया है। फिलहाल शव की पहचान का प्रयास किए जा रहे है। शव देखने को लोगों की भीड़ नदी तट पर लग गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैै।

बर्मामाइंस में लूटपाट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

बर्मामाइंस थाना की पुलिस ने नकली पिस्तौल का भय दिखा विजय कुमार सिंह से लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है इनमें गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी बाज सिंह, जस्सी और ओकार सिंह शामिल है। लूट में इस्तेमाल नकली पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद किए है। आरोपितों ने 19 जनवरी की शाम बर्मामाइंस निवासी विजय कुमार सिंह से लूटपाट की थी।

मानगो में बिजली का तार गिरा, हादसा टला

मानगो के हुसैनी मुहल्ला जाकिरनगर में बिजली की अर्थिंग की तार टूट कर सड़क पर गिर गई। संयोगवश कोई तार की चपेट में नहीं आया। तार टूटने के कारण 30 घरों की बिजली गुल हो गई जिससे स्थानीय लोग परेशान रहे। इसकी सूचना बिजली विभाग को लोगों ने दी।

chat bot
आपका साथी