Jharkhand: बाइक के दीवाने नक्सली, जी हां, एक से बढकर एक माॅडल

Bike crazy Naxalite in Jhrakhand नक्सलियों की बाइक के प्रति ये दीवानगी आपको हैरान कर देगी। एक से बढकर एक माॅडल। आपको एकबारगी तो भरोसा नहीं होगा। लेकिन तथ्य इसकी गवाही है। झारखंड में मुठभेड के बाद जब्त की गइ है एक से बढकर एक बाइक। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 10:49 AM (IST)
Jharkhand: बाइक के दीवाने नक्सली, जी हां, एक से बढकर एक माॅडल
नक्सलियों से मुठभेड के बाद जब्त मोटरसाइिकल। जागरण

चाइबासा/ खूंटी, जागरण संवाददाता। नक्सलियों की बाइक के प्रति ये दीवानगी आपको हैरान कर देगी। एक से बढकर एक माॅडल। आपको एकबारगी तो भरोसा नहीं होगा। लेकिन तथ्य इसकी गवाही है। खूंटी पुलिस ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली के पास से मुठभेड के बाद एक से एक माडल की बाइक बरामद की है। इन बाइक पर नक्सली चलते थे।

दरअसल, खूंटी व पश्चिम सिंहभूम जिले में आतंक का पर्याय बने पीएलएफआइ का जोनल कमांडर शनिचर सुरीन को पुलिस ने शुक्रवार की शाम मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। झारखंड सरकार ने शनिचर पर दस लाख का ईनाम घोषित किया था। शनिवार को उग्रवादी शनिचर सुरीन के शव को तोरपा थाना लाया गया, जहां फॉरेसिंक विभाग की टीम ने शव की जांच की। इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम पुलिस शव को चाईबासा ले आइ, जहां रविवार को शव का पोस्टपार्टम किया जाएगा। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर के खिलाफ खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम व गुमला जिला में कुल 84 मामले दर्ज हैं। जिसमें खूंटी जिला में 32, पश्चिमी सिंहभूम जिला में 50 और गुमला जिला में दो कांड दर्ज है। वहीं मुठभेड़ के दौरान पीएलएफआइ सुप्रिमो दिनेश गोप दस्ते के अन्य सदस्यों के साथ भागने में सफल रहा।

दिनेश गोप समेत 16-17 की संख्या में थे उग्रवादी

खूंटी व पश्चिमी सिंहभूम जिले के सीमा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के सुप्रिमो दिनेश गोप समेत 16-17 की संख्या में उग्रवादी शामिल थे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान अंधेरा होने के कारण उग्रवादी जंगल के रास्ते भाग गए। खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर ने अंदेशा जताया है कि मुठभेड़ में एक-दो उग्रवादी घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी उग्रवादी आठ मोटरसाइकिल से आए थे। पुलिस द्वारा जब्त की गइ बाइकों में दिनेश गोप की रॉयल इंफिल्ड बाइक भी है, जिस पर वह घूमता है।

पुलिस को सुबह मिली लाश

मुठभेड़ के दौरान अंधेरा छाने के कारण शुक्रवार की रात पुलिस ने सर्च अभियान बंद कर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की। इसके बाद शनिवार की सुबह सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने जोनल कमांडर शनिचर का शव बरामद किया। वैसे एक उग्रवादी के मारे जाने की जानकारी पुलिस को मुठभेड के बाद ही हो गई थी। सुबह लाश बरामद करने के बाद ग्रामीणों ने मृतक की पहचान की और उसे जोनल कमांडर शनिचर सुरीन बताया।

कैसेल गांव के पास उग्रवादियों ने पुलिस पर चलाई गोली

शनिवार की शाम रनिया थाना परिसर में इसकी जानकारी देते हुए खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें खूंटी जिला के रनिया थाना और पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुदड़ी थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में पीएलएफआई के कुछ उग्रवादियों के भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरणा के नेतृत्व में जिला पुलिस के सेट बल के साथ अभियान दल का गठन किया गया। इसके बाद अभियान दल के सर्वे के दौरान बड़ा कैसेल गांव के पास अचानक पुलिस बल को लक्षित कर फायरिंग किया जाने लगा। जिसके बाद पुलिस बल ने भी आत्मरक्षा जबावी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे की है। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त बल और आगे की कारवाई के लिए सीआरपीएफ 94 बटालियन और एक जेजे एसटीएफ की टीम को भेजा गया। घटनास्थल पर सर्च के दौरान एक उग्रवादी का शव पाया गया। आस-पास के ग्रामीणों ने मृत उग्रवादी की पहचान पीएलएफआइ के कुख्यात जोनल कमांडर शनिवार सुरीन, गांव सरिता, थाना कामडारा, जिला-गुमला के रूप में की। उसके उपर झारखंड सरकार द्वारा दस लाख का ईनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि उस क्षेत्र के ग्रामीण शनिचर सुरीन के आतंक से काफी भयाक्रांत थे। इसके विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चला रही थी।

दो पिस्टल, दो मैगजीन, 22 गोली, वायरलेस सेट आदि बरामद

यह बाइक पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप की है।

एक 9 एमएम पिस्टल, देसी 7.65 एमएम पिस्टल एक, दो मैगजीन, 22 राउंड जिंदा गोली, खोखा सात पीस, एक वायरलेस सेट, स्मार्ट फोन छह, मोबाइल सिम एक, आठ मोटरसाईकिल, तीन पीठ बैग, प्रतिबंधित पीएलएफआइ संगठन के लेवी मांगने के पर्चा व चंदा रशीद समेत कई अन्य सामग्री शामिल है।

आज चाईबासा में होगा पोस्टमार्टम

मुठभेड़ में मारे गए पीएलएफआइ के जोनल कमांडर शनिचर सुरीन का पोस्टमार्टम रविवार को चाईबासा में होगा। इसकी जानकारी देते हुए रनिया थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम को ही पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस मृत उग्रवादी का शव चाईबासा ले गई। इस संबंध में मामला भी पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी थाना में दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी