पटना में भाई के अपहरणकर्ता के साथ पकड़ी गई महिला का बडा खुलासा, जानिए

राहुल रंजन ने अपहरण के बाद अपने महिला मित्र पर इतना दबाव बनाया दिया था कि वह गोवा से फ्लाइट से बिहार 28 अप्रैल को पहुंचने को मजबूर हुई थी। इसके बाद ही उसने अपहृत राजीवीर सिंह को मुंगेर में छाेड़ दिया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:10 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:10 PM (IST)
पटना में भाई के अपहरणकर्ता के साथ पकड़ी गई महिला का बडा खुलासा, जानिए
राजवीर सिंह राजा के अपहरण क आरोपित राहुल रंजन ।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन संख्या सात के युवक राजवीर सिंह राजा के अपहरण के आरोपित राहुल रंजन को जमशेदपुर की मानगो थाना की पुलिस ने पटना के बोरिंग कैनाल रोड के बुद्धा कालोनी के रायजी गली से शनिवार रात एक फ्लैट से शनिवार रात गिरफ्तार किया था। उसे और उसकी महिला मित्र को भी पटना से साथ लेकर पुलिस टीम जमशेदपुर लौटी थी।

पूछताछ की कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपित को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। वह मानगो आशियाना वूडलैंड में रहता था। डाटा इंट्री का काम करता था। वहीं आरोपित की महिला मित्र गोलमुरी अपने घर लौट गई। उसके तीन बच्चे हैं। उसने बताया कि राजवीर सिंह के अपहरण के बाद राहुल रंजन की धमकी के कारण उसके साथ पटना में रह रही थी। आरोपित मूलरूप से बिहार के मोकामा का निवासी है और जमशेदपुर के मानगो में रहता है। राजवीर सिंह का अपहरण विगत 28 अप्रैल को राहुल रंजन ने झांसा देकर कर लिया था। आरोपित की राजवीर सिंह राजा की शादी-शुदा मौसेरी बहन से दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे। उसने बताया कि महिला, उसके घर वालों और राजवीर सिंह राजा ने उससे रुपये लिए थे जिसको लेकर उसका विवाद राजवीर सिंह से हुआ था।  प्रेम संबंध की जानकारी राजवीर सिंह को हो गई थी जिसका विरोध वह करता था। जानकारी उसने स्वजनों को भी दी थी जिसके बाद महिला को उसके पति के पास गोवा भेज दिया गया था। इसके लिए राजवीर सिंह को राहुल रंजन दोषी मानता था। इसका बदला लेने को उसने अपहरण की योजना बनाई थी। उसे कार से मुंगेर ले गया था। पुलिस ने अपहृत और बोकारो से बरामद किया था।

अपहरणकर्ता के दबाव पर गोवा से फ्लाइट से पहुंची थी महिला

राहुल रंजन ने अपहरण के बाद अपने महिला मित्र पर इतना दबाव बनाया दिया था कि वह गोवा से फ्लाइट से बिहार 28 अप्रैल को पहुंचने को मजबूर हुई थी। इसके बाद ही उसने अपहृत राजीवीर सिंह को मुंगेर में छाेड़ दिया था। यह जानकारी पुलिस को पूछताछ में उसकी महिला मित्र ने दी। राहुल रंजन ने पुलिस को बताया कि राजवीर सिंह के अपहरण के बाद उसके स्वजनों को धमकाने को पांच लाख रुपये फिरौती के रूप में मांगता रहा था। बैंक खाते में रुपये डालने को कहता था। उसने बताया कि युवक के पास उसका पांच लाख रुपये बकाया था। राहुल रंजन ने बताया कि मानगो में उसके पिता ईंट-बालू की सप्लाई का काम करते थे। गोलमुरी की महिला से डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। पुलिस ने राजवीर के अपहरण के बाद महिला को भी बरामद किया था। उसका अदालत में बयान भी दर्ज करवाया गया था।

chat bot
आपका साथी