भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन आज Jamshedpur News

Bhartiya Mazdoor Sangh. भारतीय मजदूर संघ की झारखंड इकाई की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक का समापन आज यानी रविवार की शाम में होगा। बैठक में संगठन के विस्‍तार पर जोर दिया गया है। सब बाबत रणनीति तैयार की गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:56 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:56 PM (IST)
भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन आज Jamshedpur News
भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि।

जमशेदपुर, जासं। Bhartiya Mazdoor Sangh भारतीय मजदूर संघ की झारखंड इकाई की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक का समापन आज यानी रविवार की शाम में होगा। बैठक में संगठन के विस्‍तार पर जोर दिया गया है। सब बाबत रणनीति तैयार की गई है। 

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्रीनगर कदमा में आयोजित बैठक की शुरुआत पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद सिन्हा ,प्रदेश अध्यक्ष रामानंद त्रिपाठी, महामंत्री विंदेश्वरी प्रसाद एवं प्रांतीय संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से भगवान विश्वकर्मा,भारत माता एवं दंत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर फूल माला, दीप प्रज्ज्वलित एवं झंडारोहण करते हुए की। बैठक में संगठन की मजबूती व उसके विस्तार पर जोर दिया गया। 

पुराने सदस्‍य क‍िए गए सम्‍मानित

एक दिन पूर्व शनिवार को आयोजित बैठक में मुख्यरूप से कोल्हान प्रभारी झारखंड प्रदेश राजकुमार भगत,प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ हरेश्वर सिंह्,प्रदेश कोषाध्यक्ष हरिलाल हरिलाल साव, प्रदेश मंत्री रंजय कुमार,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश जयनारायण शर्मा एवं अन्य भारतीय मजदूर संघ,झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति उपस्थित थे। पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष वलिराम यादव,जिला मंत्री अभिमन्यु सिंह,जिला उपाध्यक्ष वाई शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार,सहायक सचिव सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ अनिमेष कुमार दास,मंडल सचिव पोस्टल कर्मचारी संघ सह कार्यसमिति सदस्य भा म संघ झारखंड प्रदेश अमरेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।  उद्घाटन समारोह में भारतीय मजदूर संघ ,पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों द्वारा भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं भारतीय मजदूर संघ के पुराने एवं वरिष्ठ सदस्यों को शॉल से सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी