BMS Agitation: मूल्य वृद्धि को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

BMS Agitation भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन गुरुवार को देश के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर किया गया। आंदोलन वस्तु मूल्य वृद्धि व महंगाई को रोकने में असफल केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के खिलाफ किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 05:34 PM (IST)
BMS Agitation: मूल्य वृद्धि को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन
धरना-प्रदर्शन में शामिल भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन गुरुवार को देश के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर किया गया। आंदोलन वस्तु मूल्य वृद्धि  व महंगाई को रोकने में असफल केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के खिलाफ किया गया। इसी राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला के जिला अध्यक्ष वाई शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

जिले के उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार एवं अन्य सदस्यों द्वारा आठ सूत्री सुझाव रूपी मांगो का एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बेतहाशा बढ़ती मंहगाई, आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन, वस्तुओं के मुल्य निर्धारण नीति, वस्तुओं के विक्रय मूल्य के साथ साथ वस्तुओं के लागत मूल्य अंकित करने हेतु ताकि मनमानी मूल्य वृद्धि पर रोक लगाने में सुविधा हो, पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने जिससे मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाया जा सके, किसानों को पारिश्रमिक भुगतान द्वारा खाद्य पदार्थ कि उत्पादन में वृद्धि हेतु, खाद्य तेलों, दालों एवं अन्य खाद्य पदार्थों के सन्दर्भ में में राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खाद्य पदार्थों के मूल्यों पर नियंत्रण आवश्यक है, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र श्रमिकों के वेतन बढ़ाकर मंहगाई की क्षतिपूर्ति की जाए, अति आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा की गई छूट को अविलंब वापस करने की मांग शामिल है।

इनकी रही भागीदारी

इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने हेतु मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सह पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी अभिमन्यु सिंह्,प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भामसं झारखंड प्रदेश राजकुमार भगत,जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,अध्यक्ष सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ कृष्णा सिंह,अध्यक्ष यूरेनियम मजदूर संघ जादूगोड़ा चन्द्रशेखर पंडित,सचिव पोस्टल कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल अमरेन्द्र कुमार सिंह,जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार,जिला कार्यसमिति सदस्य उज्जवल कुमार दास,रंजन दास,उपेन्द्र कुमार सिंह,प्रकाश सिंह,मंजीत सिंह,राकेश कुमार एवं अन्य सदस्य शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी