भारतीय मजदूर संघ की बैठक में 980 यूनियनों क निबंधन बहाल करने पर जोर

भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों एवं प्रभारियों की बैठक धनबाद के विश्वकर्मा भवन हीरापुर में अध्यक्ष एसएन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्रा मुख्यरूप से उपस्थित थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:26 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:26 PM (IST)
भारतीय मजदूर संघ की बैठक में 980 यूनियनों क निबंधन बहाल करने पर जोर
भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश की बैठक में मौजूद प्रतिनिधि।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों एवं प्रभारियों की बैठक धनबाद के विश्वकर्मा भवन हीरापुर में अध्यक्ष एसएन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्रा मुख्यरूप से उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री ब्रिज बिहारी शर्मा के द्वारा किया गया। बैठक का उद्घाटन गणेश मिश्रा , प्रदेश अध्यक्ष एसएन सिंह एवं महामंत्री बृज बिहारी शर्मा ने संयुक्त रूप से भारत माता,श् दंत्तोपंत ठेंगड़ी व विश्वकर्मा की फोटो पर माला एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा निबंधित 980 ट्रेड यूनियनों को रद्द कर दिया गया है जो कि गलत है। यूनियनो के द्वारा प्रत्येक वर्ष झारखंड सरकार को वार्षिक विवरणी (एनुवल रिटर्न) जमा किया जाता है। यदि रद्द ट्रेड यूनियनों को पुनः निबंधित करने की दिशा में यथोचित कार्यवाई नहीं की गई तो भारतीय मजदूर संघ सड़क पर उतर जाएगी। इसकी जिम्मेदारी झारखंड प्रदेश सरकार की होगी। हर हाल में 980 यूनियनों के निबंधन को बहाल कराया जाएगा।

इनकी रही भागीदारी

बताया गया कि भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रम ने अपने पांच दिवसीय प्रवास पर झारखंड प्रदेश में 12 सितंबर 2021 से 17 सितंबर 2021 तक रांची में रहेंगे। इस प्रवास में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे झारखंड प्रदेश से भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से भामसं के पूर्व प्रदेश महामंत्री विन्देश्वरी प्रसाद, पूर्व कोषाध्यक्ष हरिलाल साहू, उप महामंत्री रंजय कुमार, उपाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा सिन्हा, प्रदेश मंत्री अभिमन्यु सिंह, सुनील कुमार, अंगद उपाध्याय, संगठन मंत्री बृजेश कुमार, कार्यालय मंत्री सुनील कुमार, रेलवे एवं पोस्टल प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह, आंगनवाड़ी प्रभारी राजकुमार भगत एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी