Jamshedpur Politics: भारतीय जनता मोर्चा के लक्ष्मीनगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार

Bharatiya Janata Morcha. लक्ष्मीनगर मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय ने लक्ष्मीनगर मंडल कमेटी का विस्तार कर दिया है। कमेटी में उन्होंने राजू सिंह अमित कुमार व अमन कुमार को उपाध्यक्ष बनाया है जबकि संजीव कामत तथा सोमनाथ साह महामंत्री बनाए गए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:37 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:37 AM (IST)
Jamshedpur Politics: भारतीय जनता मोर्चा के लक्ष्मीनगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार
भाजमो, युवा मोर्चा ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डा. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देश पर लक्ष्मीनगर मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय ने लक्ष्मीनगर मंडल कमेटी का विस्तार कर दिया है। कमेटी में उन्होंने राजू सिंह, अमित कुमार व अमन कुमार को उपाध्यक्ष बनाया है, जबकि संजीव कामत तथा सोमनाथ साह महामंत्री बनाए गए हैं।

इसके साथ ही कमेटी में संजय सिंह व मुन्ना देवी को मंत्री, आकाश कुमार को मीडिया प्रभारी, रविंदर कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष व अर्जुन को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। कमेटी में मनोज पांडेय, जीतेंद्र यादव, मैनेजर यादव, शीलानाथ पांडेय, बिहारी मिस्त्री, अमरेश कुमार, नवीन कुमार, सुमित, सोनू, गुरदीप सिंह, गोविंद, नीरज व मुन्ना उपाध्याय को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव व मंडल अध्यक्ष बिनोद राय ने कमेटी के नए पदाधिकारियों को बधाई दी है तथा मंडल में पार्टी हित व जनहित में बेहतर कार्य करने की शुभकामना दी है।

डा. राजेंद्र प्रसाद की मनाई पुण्यतिथि

भाजमो, युवा मोर्चा ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डा. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई। जमशेदपुर महानगर के महामंत्री काशीनाथ प्रधान के नेतृत्व में रविवार को गोलमुरी स्थित राजेंद्र भवन में लगी डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष, सरल व सहज व्यक्तित्व और असाधारण प्रतिभा के धनी थे। आज के युवाओं को उनकी विचारधारा से कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष भगत, महामंत्री काशीनाथ प्रधान, प्रमोद मिश्रा, पुनीत श्रीवास्तव, अमरेश राय, सुमित कुमार, गोल्डन पांडेय, विवेक कुमार, जयप्रकाश, नवीन कुमार के साथ तमाम भाजमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी