Bharat Bandh: भारत बंद में किसानों की ताकत दिखी: सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि किसान संगठनों के भारत बंद को ऐतिहासिक सफलता मिली है। देश में किसानों की ताकत का पता चला। भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों ने समर्थन दिया और सड़क पर उतरे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:02 PM (IST)
Bharat Bandh: भारत बंद में किसानों की ताकत दिखी: सुधीर कुमार पप्पू
जमशेदपुर के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। किसान संगठनों के भारत बंद को ऐतिहासिक सफलता मिली है। देश में किसानों की ताकत का पता चला। भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों ने समर्थन दिया और सड़क पर उतर कर दुकानें और वाहन बंद करवाय। जमशेदपुर में भी व्यापक स्तर पर बंद देखा गया। इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस पार्टी, राजद, किसान संगठन, वाम दल के नेता और कार्यकर्ता सुबह-सुबह सड़क पर उतर कर बन्द को सफल बनाया। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है।

उन्हाेंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है और इसका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाता है। यूपी विधानसभा चुनाव में भी किसान अपनी ताकत दिखाएंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोडकर बातचीत का रास्ता निकालना चाहिए। भारत में लोकतंत्र है। यहां तानाशाही मिजाज से काम नहीं चलने वाला।

उधर, केंद्र सरकार के नए कृषि कानून को देश के साथ धोखा बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कदमा-सोनारी में दुकानें बंद कराईं। कदमा-सोनारी के प्रखंड अध्यक्ष बबुआ झा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से दुकान बंद करने का आग्रह किया। मानगो में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर पूरे मानगो क्षेत्र में दुकानें बंद कराईं। इसमें कैलाश रजक, मनोज झा, संजय तिवारी, संजीव झा, प्रभात ठाकुर, अमित प्रसाद, राकेश जायसवाल, इरशाद हैदर, ऑगस्टीन विल्सन, माजिद अख्तर, जयप्रकाश साहू, राजकुमार दास आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी