कोरोना काल में भी टाटा कमिंस का बेहतर प्रदर्शन, ये रही पूरी जानकारी

टाटा मोटर्स की 76वीं वार्षिक आमसभा 30 जुलाई को होगी जो इस बार खास होगी क्योंकि जमशेदपुर समेत कई प्लांट का वेज रिवीजन समझौता पर सभी मजदूरों की नजरें टिकी होगी। मार्च 2022 यानी अगली आमसभा के पहले वेज रिवीजन समझौता जमशेदपुर के प्लांट में लंबित हो जायेगा ।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:34 PM (IST)
कोरोना काल में भी टाटा कमिंस का बेहतर प्रदर्शन, ये रही पूरी जानकारी
टाटा कमिंस की बोर्ड मीटिंग गुरुवार को आनलाइन हुई ।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। मध्यम व भारी वाहनाें के लिए इंजन बनाने वाली बड़ी कंपनी टाटा कमिंस की बोर्ड मीटिंग गुरुवार को आनलाइन हुई जिसमें कंपनी के विकास से लेकर इसके उत्पादन-उत्पादकता व गुणवत्ता में और निखार लाने पर जोर दिया गया। निदेशकों की इस मीटिंग में टाटा कमिंस के चेयरमैन गरीश वाग, प्रबंध निदेशक अश्वथ राम समेत सभी प्लांटों के प्रमुख, वरीय अधिकारी व निदेशक मंडल के सदस्य शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत में ही कोविड-19 को लेकर उत्पन्न परिस्थितियों व उससे निपटने में कंपनी की भूमिका को सराहा गया। इसके साथ ही कोरोना काल में भी कंपनी के बेहतर प्रदर्शन पर संतोष जताया गया। कंपनी के विकास के लिए आगे भी मिल जुलकर काम करने की बात कही गई। कंपनी के आंतरिक मामले में भी चर्चा हुई। जमशेदपुर प्लांट की स्थिति पर भी चर्चा की गई। कहा गया कि किसी भी सूरत में कंपनी गलत का साथ नहीं देगी। कंपनी के कोड ऑफ कंडक्ट से समझौता नहीं होगा। टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट में प्लांट हेड की नियुक्ति की जानकारी व मनीष झा की पदोन्नति आदि की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट समेत पुणा, फल्टन आदि इकाइयों की भावी योजनाओं व उसके विस्तार पर चर्चा की गई। कंपनी के आंतरिक मामले से लेकर कंपनी के विकास पर भी रणनीति बनेगी।

टाटा मोटर्स की एजीएम पर नजर

उधर, टाटा मोटर्स की 76वीं वार्षिक आमसभा 30 जुलाई को होगी, जो इस बार खास होगी क्योंकि जमशेदपुर समेत कई प्लांट का वेज रिवीजन समझौता पर सभी मजदूरों की नजरें टिकी होगी। मार्च 2022 यानी अगली आमसभा के पहले वेज रिवीजन समझौता जमशेदपुर के प्लांट में लंबित हो जायेगा । 31 मार्च 2022 से वेज रिवीजन जमशेदपुर में लंबित होने जा रहा है। इसके अलावा पुणे के कॉमर्शियल वेहिकल यूनिट में 31 अगस्त 2021 पुणे के ही पैसेंजर वेहिकल यूनिट में 31 मार्च 2022, मुंबई प्लांट में 31 दिसंबर 2021, लखनऊ प्लांट में 31 मार्च 2020, पंतनगर में 31 मार्च 2022, सानंद पैसेंजर वेहिकल प्लांट में 30 सितंबर 2020 से ही लंबित हो चुका है। जबकि यूके प्लांट में बनने वाले जगुआर लैंड रोवर के प्लांट में एक अप्रैल 2021 से लंबित है। टाटा मोटर्स की वार्षिक आमसभा 30 जुलाई को होनी है।

chat bot
आपका साथी