नहर की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर लगेगी रोक

बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति जमशेदपुर प्रखंड की बैठक शनिवा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:29 PM (IST)
नहर की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर लगेगी रोक
नहर की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर लगेगी रोक

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति जमशेदपुर प्रखंड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय सभागार करनडीह में हुई। बैठक में कहा गया कि सुंदर केरवाडुंगरी क्षेत्र में नहर के किनारे की जमीन पर अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस पर शीघ्र ही रोक लगाई जाए। अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।

राम सिंह मुंडा ने जेई को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास योजनाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर जेई जिम्मेवार होंगे। बैठक में श्रम कल्याण अधिकारी को अच्छे कार्य के लिए बधाई दी गई। विदित हो कि जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र के 2059 मजदूरों को 17 सितंबर को श्रमिक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया था। श्रम विभाग के शेखर आनंद ने सदन को भरोसा दिलाया कि सभी मनरेगा मजदूरों का शत प्रतिशत जॉब कार्ड सरकारी नियमों अनुसार बनाया जाएगा। बैठक मे राम जानकी कन्या उच्च विद्यालय जुगसलाई में शौचालय नहीं होने पर शिक्षा विभाग को शीघ्र शौचालय निर्माण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए बीडीओ मलय कुमार ने बताया कि समाज कल्याण के तहत, इंदिरा गाधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, समाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि मिला कर कुल 7337 लाभार्थी इसका लाभ उठा रहे हैं। अन्य आवेदन पत्र पर कार्रवाई की जा रही है। अंचल अधिकारी, समाज कल्याण, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने अपने विभागों के कार्यो की जानकारी दी। बैठक में संजीव मुखर्जी, रॉकी सिंह, नीरज सिह, पोरेश मुखी, प्रमिला साहू, डॉ. नवीन चंद्र सिंह, रास विहारी चौबे, मंजू, सुभाष मुंडा, भगीरथ आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी