Health ALERT : सावधान...पत्ता गोभी खाने से दिमाग में पहुंच जाता है यह कीड़ा

Health ALERT जाड़े के मौसम में गोभी व पत्ता गोभी ही मुख्य सब्जियां होती है। अभी बाजार में पत्ता गोभी मिलने लगा है। लेकिन अगली बार इसे खरीदने जाएं तो एक बार जरूर सोचे। क्योंकि पत्ता गोभी में एक ऐसा कृमि होता है जो ब्रेन को नुकसान पहुंचाता है....

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:47 AM (IST)
Health ALERT : सावधान...पत्ता गोभी खाने से दिमाग में पहुंच जाता है यह कीड़ा
Health ALERT : सावधान...पत्ता गोभी खाने से दिमाग में पहुंच जाता है यह कीड़ा

जमशेदपुर : पत्ता गोभी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन, इसे खाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अन्यथा थोड़ी सी लापरवाही महंगा पड़ सकती है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा का कहना है कि पत्ता गोभी में मौजूद टेपवर्म यानी फीताकृमि मानव शरीर के दिमाग तक पहुंच जाता है, जिससे दिमाग को काफी नुकसान पहुंचता है।

आज के समय में अधिकांश खाद्य-पदार्थों में पत्ता गोभी का उपयोग किया जाता है। इसमें चाउमीन, बर्गर, मोमोज, स्प्रिंग रोल सहित अन्य शामिल है। अधिकांश लोग इसे खाना पसंद करते हैं। होटल, रेस्टोरेंट में भी बनने वाले खाद्य-पदार्थों में इसका उपयोग अधिक होता है। तो आइए बताते हैं पत्ता गोभी शरीर को किस तरह से नुकसान पहुंचाता है।

ऐसे पहुंचता है शरीर को नुकसान

पत्ता गोभी में टेपवर्म यानी फीताकृमि मौजूद होते हैं, जो पत्ता गोभी के सेवन से दिमाग तक पहुंच जाता है। ये कीड़े मानव शरीर की आंतों की म्यूकोसा को भेदकर शरीर की मुख्य रक्त धारा में पहुंच जाते हैं। इसके बाद ये रक्त के साथ हमारे ब्लड ब्रेन बैरियर को तोड़ते हुए दिमाग तक पहुंच जाते हैं।

ये हो सकती हैं परेशानी

सब ड्यूरल इंफेक्शन। मेनिन्जाइटस। लकवा। दिमाग में सूजन। दिमाग से जुड़ी दिक्कतें

ऐसे करें बचाव इससे बचा जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले पत्ता गोभी को काटने से पहले इसे अच्छी तरह से धो लें। धोने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें और अच्छी तरह से इसे साफ कर लें। उसके बाद पत्ता गोभी का इस्तेमाल करें। जब हम पत्ता गोभी को काटते है तो हमें ध्यान देना होता है कि इसमें कोई कीड़ा या कुछ और तो नहीं है। इस दौरान कुछ दिखाई दें तो उसे हटा देना चाहिए। इससे बचने के लिए पत्ता गोभी को काटने से पूर्व और काटने के बाद दोनों बार अच्छी तरह से देख लेना चाहिए।

chat bot
आपका साथी