Jamshedpur, Jharkhand Covid News: प्रवासियों संग गांवों में कोरोना की इंट्री, टाटानगर स्टेशन पर रोज मिल रहे कोरोना पाजिटिव रेल यात्री

प्रवासियों संग कोरोना की इंट्री झारखंड के गांवों में तेजी से हो रही है। महामारी के कारण देश के कई हिस्सों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है जिसके कारण झारखंड के विभिन्न जिलों से काम की तलाश में दूसरे राज्य गए श्रमिक वापस लौट रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:51 PM (IST)
Jamshedpur, Jharkhand Covid News: प्रवासियों संग गांवों में कोरोना की इंट्री, टाटानगर स्टेशन पर रोज मिल रहे कोरोना पाजिटिव रेल यात्री
टाटानगर स्टेशन पर कोरोना जांच के लिए लगी यात्रियों की कतार।

जमशेदपुर, जासं। प्रवासियों संग कोरोना की इंट्री झारखंड के गांवों में तेजी से हो रही है। कोविड 19 महामारी के कारण देश के कई हिस्सों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है जिसके कारण झारखंड के विभिन्न जिलों से काम की तलाश में दूसरे राज्य गए श्रमिक अब अपने गृह जिला वापस लौट रहे हैं।

हालांकि झारखंड सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दूसरे राज्यों से आने वाले हर एक यात्री की कोविड जांच की जानी है। 15 अप्रैल से दो पालियों में लगातार यह अभियान चल रहा है। सोमवार सुबह भी सिविल डिफेंस की टीम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा नीलांचल एक्सप्रेस स्पेशल और अहमदाबाद स्पेशल से आने वाले 158 यात्रियों की कोविड जांच की गई। इनमें से पांच यात्री पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी यात्रियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया। फिर पॉजिटिव पाए गए सभी यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से उन्हें उनके घर छोड़ दिया गया है जहां सभी को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही पॉजिटिव पाए गए सभी यात्रियों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने जिला कंट्रोल रूम को भी दे दी है ताकि ऐसे यात्रियों पर नजर रखी जा सके

रविवार को नहीं हुई जांच

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ऐसे तो हर दिन सुबह और शाम दो पालियों में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच हो रही है। लेकिन रविवार को जांच नहीं हुई। ऐसे में दूसरे राज्यों से आए यात्री बिना किसी जांच के अपने घर लौट गए। ऐसे में शहर में कोरोना संक्रमण का फैलाव होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी