बीडीओ ने किया मुढ़ी उत्पादन केंद्र का भ्रमण

प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने गुरुवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत धरमबहाल-काशीदा पंचायत में आजीविका समूह मां संतोषी महिला मंडल धरमबहाल व दुर्गा महिला मंडल समूह काशीदा द्वारा लगाए गए मुढ़ी उत्पादन केंद्र का भ्रमण किया..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:54 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:54 PM (IST)
बीडीओ ने किया मुढ़ी उत्पादन केंद्र का भ्रमण
बीडीओ ने किया मुढ़ी उत्पादन केंद्र का भ्रमण

संस, घाटशिला : प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने गुरुवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत धरमबहाल-काशीदा पंचायत में आजीविका समूह मां संतोषी महिला मंडल धरमबहाल व दुर्गा महिला मंडल समूह काशीदा द्वारा लगाए गए मुढ़ी उत्पादन केंद्र का भ्रमण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने महिला समूह की सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि स्वरोजगार की दिशा में उनकी ओ्र से की पहल सराहनीय है। मौके पर जेएसएलपीएस के शिवदास घोष, रुर्बन एरिया प्लानर एक्सपर्ट शीतल कुमारी, आरसीडीसी पंकज कुमार समेत समूह की अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी