बच्चों के साथ मां व मजदूरों के साथ मजदूर बनी बीडीओ

मुसाबनी प्रखंड का सबसे पिछड़ा व बीहड़ गांव सूर्याबेड़ा को मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी ने गोद लेकर ग्रामीणों के सुख-दुख में हाथ बंटाना शुरू कर दिया है। गांव में विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए बीडीओ कभी बच्चों की मां तो कभी मजदूरों के साथ मजदूर बनकर अपना फर्ज निभा रही हैं..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 07:10 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 07:10 AM (IST)
बच्चों के साथ मां व मजदूरों के साथ मजदूर बनी बीडीओ
बच्चों के साथ मां व मजदूरों के साथ मजदूर बनी बीडीओ

मुरारी प्रसाद सिंह, मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड का सबसे पिछड़ा व बीहड़ गांव सूर्याबेड़ा को मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी ने गोद लेकर ग्रामीणों के सुख-दु:ख में हाथ बंटाना शुरू कर दिया है। गांव में विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए बीडीओ कभी बच्चों की मां तो कभी मजदूरों के साथ मजदूर बनकर अपना फर्ज निभा रही हैं। वर्षों बाद सूर्याबेड़ा गांव में विकास की किरण पहुंच रही है। बीडीओ ने 72 वां गणतंत्र दिवस ग्रामीणों के साथ मनाया। सूर्याबेड़ा गांव में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराई। इस अवसर पर कुल 10 प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में गांव के बच्चों के अलावा ग्रामीण के साथ बीडीओ ने भी भागीदारी की और खेलकूद का आनंद उठाया। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर 2020 को उपायुक्त ने गांव के विकास के लिए जनता दरबार का आयोजन किया था। उसी दिन बीडीओ ने इस गांव को गोद लिया था। मात्र एक माह के अंदर गांव में पानी की सुविधा के लिए चापाकल लगाया गया। बिजली के लिए खंभे लगाने का कार्य भी शुरू कराया गया। पीसीसी सड़क का निर्माण भी शुरू हो चुका है। मनरेगा के तहत दीदी बाड़ी योजना, कुंआ डोभा, मेड़बंदी आदि कार्य कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में इस गांव में कई महत्पपूर्ण कार्य कराए जाएंगे।

खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होकर झूम उठे ग्रामीण : खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बच्चों के चाकलेट रेस से शुरू हुई। इसके बाद बैलुन रेस, बिस्किट रेस, मेढक रेस आदि का आयोजन किया गया। इसके बाद महिलाओं के लिए हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बीडीओ सीमा कुमारी ने भाग ली और हांडी फोड़ने में सफल हुई। म्युजिकल चेयर रेस व सुई-धागा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पुरस्कार पाकर चहक उठे बच्चे : प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों के बीच बीडीओ, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता, सीडीपीओ, कनीय अभियंता के हाथों पुरस्कार का वितरण किया गया। चाकलेट रेस-1 में सनातन सबर, अर्जून मुर्मू, भुइयां बारदा, चाकलेट रेस-2 में सुराई बारदा, संगीता हांसदा, मुस्कान हेंब्रम,, बैलून फोड़ में छीता मुर्मू, पार्वती मुर्मू, विमल बारदा, बिस्किट रेस-1 में सुनील बारदा, मेचो हेंब्रम, भुइयां बारदा, बिस्किट रेस-2 में सनातन सबर, छीता मुर्मू, पार्वती मुर्मू, मेढक रेस में छीता मुर्मू, पार्वती मुर्मू, संजना हांसदा, हाड़ी फोड में शर्मिला मुर्मू, अजो मुर्मू, फुलमनी मुर्मू, चेयर रेस में फुलमनी मुर्मू, नीलीमा हेंब्रम, उर्मिला मुर्मू, सुई-धागा रेस में शर्मिला मुर्मू, फुलमनी मुर्मू व पानो मुर्मू सफल हुईं। और मजदूरों के साथ मजदूर बन गयी बीडीओ : प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व बीडीओ ने विकास योजना का निरीक्षण किया। बीडीओ सीमा कुमारी ने काम कर रहे महिला पुरुष मजदूरों के साथ कार्य करके मजदूरों को प्रोसाहित किया। गांव में बन रहे सड़क व चापकल का बीडीओ ने निरीक्षण किया। मनरेगा के तहत चल रहे दीदी बाड़ी योजना कुआं एवं मेड बंदी के कार्य में निरीक्षण के दौरान बीडीओ सीमा कुमारी एवं प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर ने मजदूरों के काम मे हाथ बंटा कर उनका हौसला बढ़ाया। ये थे उपस्थित : बीडीओ सीमा कुमारी, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, सीडीपीओ सुप्रिया शर्मा, मुखिया अशोक सोरेन, कनीय अभियंता राजीव कुमार महतो, सोसल मोबिलाईजर छोटराई हांसदा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी