BOI के तीन कर्मचारी मिले कोरोना पाॅजिटिव, सरायकेला जिले की कांड्रा शाखा सील

Bank of India Kandra Branch sealed तीन कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बैंक ऑफ इंडिया की कांड्रा शाखा को आगामी दो दिनों के लिए सील कर दिया गया। इससे पूर्व पूरे बैंक परिसर को सैनिटाइज किया गया। बैंक में कुल छह कर्मचारी पदस्थापित हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 11:31 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 12:13 PM (IST)
BOI के तीन कर्मचारी मिले कोरोना पाॅजिटिव, सरायकेला जिले की कांड्रा शाखा सील
कोरोना के शिकार बैंक कर्मचारी भी तेजी से बन रहे हैं।

गम्हरिया, जासं। कोल्हान के सरायकेला-खरसावां जिले में तीन कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बैंक ऑफ इंडिया की कांड्रा शाखा को सील कर दिया गया है। इससे पूर्व पूरे बैंक परिसर को सैनिटाइज किया गया। शाखा प्रबंधक सत्य प्रकाश ने बताया कि बैंक में कुल छह कर्मचारी पदस्थापित हैं, जिनमें से 3 कर्मचारियों की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। इसके बाद सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए शाखा को दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अन्य कर्मचारियों एवं प्राइवेट सुरक्षा गार्ड का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। विदित है कि बैंककर्मियों के संक्रमित होने की खबरें पहले से भी आती रही हैं। लेकिन कांड्रा में इस तरह की यह पहली घटना है। बताया गया है कि बैंककर्मियों को भी कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर मानते हुए उन्हें वैक्सीन दिए जाने का प्रावधान किया गया था। किंतु, स्थानीय बैंककर्मियों को इसका लाभ नहीं मिलाI शाखा प्रबंधक ने बताया कि वैक्सीन के लिए उन्होंने अपने स्तर से कई बार प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लगी। बताते हैं कि बैंक परिसर में अधिक भीड़भाड़ होने के कारण बैंककर्मियों में भय का माहौल उत्पन्न हो जाता है। आंशिक लॉकडाउन की नई गाइडलाइन में बैंकों को भी प्रातः दस बजे से दोपहर दो बजे तक ही खोलने का प्रावधान किया गया है I इससे भी बैंक खुलने के पूर्व ही बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है I

इससे पहले मुसाबनी में तीन बैंक कर्मी मिले थे पाॅजिटिव

पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी प्रखंड में भी कोरोना का खौफ सिर चढ़कर बोल रहा है। मुसाबनी में स्वास्थ्य महकमे में कोरोना अटैक के बाद कोरोना का कहर बैंककर्मियों पर टूट।  बैंक ऑफ इंडिया की मुसाबनी शाखा के तीन कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। यह मामला तीन दिन पहले का है। कोरोना पाॅजिटिव में एक लोन डिपार्टमेंट का फील्ड स्टाफ शामिल रहे। अन्य दो बैंक कर्मी हैं। बैंक ऑफ इंडिया मुसाबनी शाखा में कोरोना पाॅजिटिव तीन कर्मचारी पाए जाने से हड़कंप मच गया। बैंक को पूरी तरह सील कर दिया गया। पूरे बैंक परिसर को सैनिटाइज किया गया। बैंक के मुख्यद्वार पर बैंक बंद, स्टॉफ़ कोरोना पॉजिटिव की सूचना लगा दी गइ।  शाखा प्रबंधक कालीचरण मुर्मू ने बताया कि मुसाबनी शाखा में 16 स्टाफ कार्यरत हैं। जिनमें तीन स्टाफ के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने से अन्य सभी स्टाफ की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया में शुक्रवार को कराइ गइ है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी