Bank Holidays October 2021: नवरात्र व दुर्गापूजा पर बैंक का कोई काम है, तो आज-कल में निपटा लें

Bank Holidays October 2021 अक्टूबर का महीना फेस्टिव सीजन होता है। ऐसे में बैंकों में अधिकतर समय छुट्टियां ही होती है। अगर बैंक से जुड़ा कोई काम बचा हो तो जल्द कर लें क्योंकि अगले सप्ताह दो दिन ही बैंक खुलेंगे

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 09:32 AM (IST)
Bank Holidays October 2021: नवरात्र व दुर्गापूजा पर बैंक का कोई काम है, तो आज-कल में निपटा लें
नवरात्र व दुर्गापूजा पर बैंक का कोई काम है, तो आज-कल में निपटा लें

जमशेदपुर, जासं। इस समय पूरे देश में नवरात्र व दुर्गापूजा मनाई जा रही है। खासकर झारखंड-बिहार व बंगाल में यह उत्सव कुछ ज्यादा ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में यदि बैंक का कोई काम है तो जल्दी निपटा लें। बंगाल में दुर्गापूजा की चार दिन और झारखंड-बिहार में तीन दिन छुट्टी रहेगी।

दुर्गापूजा पर बंगाल व अगरतला में 12 अक्टूबर को महासप्तमी से ही बैंक बंद रहेंगे, जबकि झारखंड-बिहार में 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। महाअष्टमी पर 13 अक्टूबर से अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी व इम्फाल में भी बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। 14 को महानवमी की वजह से अगरतला, बेंगलुरू, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोलकाता, रांची, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरूअनंनतपुरम में बैंक नहीं खुलेंगे। 15 अक्टूबर शुक्रवार को विजयादशमी की वजह से भी झारखंड-बिहार में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आपको बैंक का कोई काम है तो झारखंड-बिहार के लिए 11 अक्टूबर सोमवार व 12 अक्टूबर मंगलवार को ही इस सप्ताह अवसर मिल रहा है। यदि आप बंगाल या अगरतला में रहते हैं, तो सिर्फ 11 अक्टूबर को आपके पास मौका है। 13-15 अक्टूबर : दुर्गापूजा की अष्टमी, नवमी व दशमी 19 अक्टूबर : ईद ए मिलादुनबी इसके अलावा दूसरे व चौथे शनिवार के साथ शेष दिन रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां देश भर में निर्धारित रहती हैं। 12 अक्टूबर : महासप्तमी 13 अक्टूबर : महाअष्टमी 14 अक्टूबर : महानवमी 15 अक्टूबर : विजयादशमी पर इम्फाल व शिमला में बैंक खुले रहेंगे, जबकि बिहार-बंगाल समेत अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 16 अक्टूबर : गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 17 अक्टूबर : रविवार 18 अक्टूबर : असम में बिहू पर्व की छुट्टी 19 अक्टूबर : ईद ए मिलाद 20 अक्टूबर : वाल्मिकी जयंती पर कोलकाता, अगरतला, बेंगलुरू, चंडीगढ़ व शिमला में छुट्टी 22 अक्टूबर : जम्मू व श्रीनगर में छुट्टी 23 अक्टूबर : माह का चौथा शनिवार 24 अक्टूबर : रविवार 26 अक्टूबर : जम्मू व श्रीनगर में परिग्रहण दिवस की छुट्टी 31 अक्टूबर : रविवार

chat bot
आपका साथी