Bank Holidays : अक्टूबर में छुट्टियों की बहार, 21 दिन बैंक रहेंगे बंद; जल्द निबटा लें काम

Bank Holidays October 2021 अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा होता है। एक के बाद एक कई त्योहार आएंगे। जिससे अक्टूबर माह में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर महीने में कई दिन ऐसे होंगे जब बैंक लगातार नहीं खुलेंगे। आप जल्द से जल्द काम निबटा लें।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:42 AM (IST)
Bank Holidays  :  अक्टूबर में छुट्टियों की बहार, 21 दिन बैंक रहेंगे बंद; जल्द निबटा लें काम
अक्टूबर में छुट्टियों की बहार, 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, जल्द निबटा लें काम

जमशेदपुर, जासं। अक्टूबर का महीना त्योहारों के नाम रहेगा। नवरात्र व दुर्गापूजा की वजह से बैंकों में कहीं-कहीं एक साथ तीन तो बंगाल में पांच दिन छुट्टी रहेगी। इसके अलावा अक्टूबर में पांच रविवार पड़ रहे हैं, जो बैंक का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। छुट्टियों के इस सदाबहार मौसम का लुत्फ उठाने के लिए बैंक कर्मचारी अभी से तैयार कर रहे हैं।

जल्द से जल्द निबटा लें काम

बहरहाल, हम इसके माध्यम से ग्राहकों को सचेत कर रहे हैं कि वे समय रहते बैंक का कामकाज निपटा लें। यदि आपको अक्टूबर में बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम करना है, तो तैयारी कर लें। ध्यान रहे, इस बार झारखंड में 12 दिन और देश भर में 21 दिन छुट्टी रहेगी। यहां ध्यान देने की बात है कि दुर्गापूजा पर महालया की छुट्टी सिर्फ कोलकाता, बेंगलुरू व अगरतला में रहेगी, झारखंड-बिहार में नहीं। इसी तरह दुर्गापूजा की महासप्तमी को भी सिर्फ बंगाल के बैंक बंद रहेंगे। झारखंड में अष्टमी, नवमी व दशमी को छुट्टी रहेगी।

झारखंड में अक्टूबर की छुट्टी 13-15 अक्टूबर : दुर्गापूजा की अष्टमी, नवमी व दशमी 19 अक्टूबर : ईद ए मिलादुनबी

इसके अलावा दूसरे व चौथे शनिवार के साथ पांच दिन रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां देश भर में निर्धारित रहती हैं।

देश भर के बैंक की छुट्टियां 2 अक्टूबर : गांधी जयंती 3 अक्टूबर : रविवार 6 अक्टूबर : महालया-अमावस्या कोलकाता, बेंगलुरू व कोलकाता 7 अक्टूबर : इम्फाल 9 अक्टूबर : माह का दूसरा शनिवार 10 अक्टूबर : रविवार 12 अक्टूबर : महासप्तमी 13 अक्टूबर : महाअष्टमी 14 अक्टूबर : महानवमी 15 अक्टूबर : विजयादशमी पर इम्फाल व शिमला में बैंक खुले रहेंगे, जबकि बिहार-बंगाल समेत अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 16 अक्टूबर : गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 17 अक्टूबर : रविवार 18 अक्टूबर : असम में बिहू पर्व की छुट्टी 19 अक्टूबर : ईद ए मिलाद 20 अक्टूबर : वाल्मिकी जयंती पर कोलकाता, अगरतला, बेंगलुरू, चंडीगढ़ व शिमला में छुट्टी 22 अक्टूबर : जम्मू व श्रीनगर में छुट्टी 23 अक्टूबर : माह का चौथा शनिवार 24 अक्टूबर : रविवार 26 अक्टूबर : जम्मू व श्रीनगर में परिग्रहण दिवस की छुट्टी 31 अक्टूबर : रविवार

chat bot
आपका साथी