असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच जागरुकता आवश्यक : शैलेश पांडेय

झारखंड प्रदेश यूथ इंटक एवं अतंरराष्ट्रीय संस्था स्पैक (साऊथ एशियन पीपुल्स अगेंस्ट क्लाइमेट क्राइसिस) के संयुक्त तत्वावधान में एवं यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय की अध्यक्षता में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 20 Dec 2020 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 20 Dec 2020 05:58 PM (IST)
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच जागरुकता आवश्यक : शैलेश पांडेय
जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित स्पैक के सदस्य। इसमें कई जानकारी दी गई।

 आदित्यपुर (संवाद सहयोगी)। झारखंड प्रदेश यूथ इंटक एवं अतंरराष्ट्रीय संस्था  स्पैक   (साऊथ  एशियन  पीपुल्स अगेंस्ट क्लाइमेट  क्राइसिस)  के संयुक्त तत्वावधान में एवं यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय की अध्यक्षता में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शैलेश पांडेय ने कहा कि इस एक दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के जीवनशैली को बेहतर बनाने एवं उन्हें एकजुटता की शक्ति बताने एवं मौलिक अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए रखी गई है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को  केंद्र द्वारा पारित मजदूर विरोधी  श्रम  कानूनों की भी जानकारी दी।  श्रम  संगठनों की  केंद्र सरकार के गरीब किसान व मजदूर विरोधी  नीतयों  के खिलाफ आहूत  लड़ाई  में आपसी एकजुटता दिखाने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  गुनाधर  पाल, मनमोहन मांझी, संजय कुमार मंडल, गीता , मीरा कुमारी, ननकू बाई, सुजल सिंह मोदक, सुरेश महतो, आनंद सिंह देव, सुरेश मूर्मू, सोमवारी देवी, हीरालाल बर्मन, सुखदेव महतो सहित अन्य मजदूर शामिल थे।

chat bot
आपका साथी