Automobile : इन कारों का जबरदस्त क्रेज, वेटिंग डेट जानकर हैरान रह जाएंगे

Automobile कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई थी। सबसे खस्ता हाल ऑटोमोबाइल सेक्टर का था। टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां घाटे में चल रही थी। लेकिन संक्रमण सुस्त होते ही कारों की डिमांड में एकबारगी बढ़ोतरी हुई है

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:15 AM (IST)
Automobile : इन कारों का जबरदस्त क्रेज, वेटिंग डेट जानकर हैरान रह जाएंगे
Automobile : इन कारों का जबरदस्त क्रेज, वेटिंग डेट जानकर हैरान रह जाएंगे

जमशेदपुर, जासं। एक कोरोना का समय था कि कार के खरीदार नहीं मिल रहे थे, जबकि अब यह हाल है कि कारों की वेटिंग चल रही है। भारत की सड़कों पर जिन 10 कारों की लंबी वेटिंग चल रही है, उसमें महिंद्रा की थार सबसे अव्वल है।

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग इस समय कारों का उत्पादन नहीं कर पा रहा है, जितनी मांग है। इसकी वजह है कच्चे माल की कमी। मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल में सेमीकंडक्टर चिप्स के कारण उत्पादन क्षमता सीमित हो गई है। ऐसे में कई वाहनों की वेटिंग पीरियड तो हैरान करने वाली है।

Mahindra Thar में चुनिंदा वेरिएंट्स के लिए एक साल तक का वेटिंग पीरियड है। दिलचस्प बात यह है कि इससे मिलते-जुलते मॉडल XUV700 की भी वेटिंग पीरियड एक वर्ष तक है। डीलर इनकी डिलीवरी डेट बताने तक में असमर्थ महसूस कर रहे हैं।

हुंडई की क्रेटा व मारुति की अर्टिगा भी आसानी से नहीं मिल रही

इन एसयूवी की मांग मौजूदा उत्पादन क्षमता से काफी अधिक है। हुंडई क्रेटा की वेटिंग पीरियड भी बहुत अधिक है, जो दस महीने तक पहुंचती है। भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी मारुति अर्टिगा के लिए ग्राहकों को डिलीवरी लेने के लिए नौ महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है, जिसमें सबसे ज्यादा इंतजार सीएनजी वेरिएंट के लिए है।

टाटा पंच की प्रतीक्षा अवधि आठ माह तक है। किआ की एसयूवी जोड़ी, सेल्टोस और सोनेट की प्रतीक्षा अवधि छह महीने तक है। निसान मैग्नाइट के लिए प्रतीक्षा समय भी काफी अधिक है, जो पांच महीने तक जा रही है। Tata Nexon के लिए ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल वर्जन के लिए तीन महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। एसयूवी के इलेक्ट्रिक संस्करण में नेक्सॉन ईवी की प्रतीक्षा अवधि अधिक है, हालांकि यह छह महीने तक है।

इस सूची में आखिरी एमजी एस्टोर है, जिसकी प्रतीक्षा अवधि चार महीने तक है। वैश्विक सेमीकंडक्टर चिप की कमी अभी भी जारी है, जिससे बाजार में वाहनों की प्रतीक्षा अवधि और बढ़ सकती है। दिलचस्प बात यह है कि नई लांच की गई कारें बहुत सारे खरीदारों को आकर्षित कर रही हैं। भारत में जल्द ही कई नए वाहन लांच होने वाले हैं।

कार : वेटिंग पीरियड

Mahindra Thar : एक साल तक

Mahindra XUV700 : एक साल तक

Hyundai Creta : 10 महीने तक

Maruti Ertiga : 9 महीने तक

Tata Punch : 8 महीने तक

Kia Sonet : 6 महीने तक

Kia Seltos : 6 महीने तक

Nissan Magnite : 5 महीने तक

Tata Nexon : 3 महीने तक (EV के लिए 6 महीने तक)

MG Astor : 4 महीने तक

chat bot
आपका साथी