गांजा के नशे में टेंपो चालक बन गया हैवान, नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म Jamshedpur News

जमशेदपुर के सोनारी में टेंपो चालकों ने गांजा के नशे में हैवानियत कर डाली। नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 10:48 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 10:48 AM (IST)
गांजा के नशे में टेंपो चालक बन गया हैवान, नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म Jamshedpur News
गांजा के नशे में टेंपो चालक बन गया हैवान, नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के सोनारी के फागूबाबा श्मशान घाट के पास सोमवार की रात कदमा की नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को रामनगर के रहने वाले दो टेंपो चालकों ने गांजे के नशे में अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपित रामनगर के रहनेवाले सन्नी टांगी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार की शाम तकरीबन चार बजे जैसे ही वो अपने घर पहुंचा, पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने छापामारी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने दूसरे फरार आरोपित अमित गिरी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है। सोमवार की रात तकरीबन नौ बजे अपने मित्र रामजनमनगर के सूरज मोदी के साथ जॉगर्स पार्क में बात कर रही नाबालिग किशोरी को दो युवक उठा ले गए थे। इन युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

सोनारी पुलिस ने सूचना मिलने के बाद किशोरी को फागूबाबा श्मशान घाट के करीब पावर सबस्टेशन के पास से बरामद किया था। मामले में सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो ऐक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई थी। जांच सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने नाबालिग किशोरी का कोर्ट में धारा 164 का बयान भी कराया था जिसमें उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात कही थी।

गांजा पीने वालों से लगा आरोपितों का सुराग

सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में आरोपितों का पता लगाने में सोनारी थाना प्रभारी धर्मवीर ने काफी मशक्कत की। उन्होंने सोनारी के 45 गंजेडिय़ों को उठाया। पूछताछ में इनमें से तीन गंजेड़ी ने बताया कि ये काम अमित गिरी और सन्नी टांगी का है। वो उसके साथ गांजा पीते थे और घटना का जिक्र किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों के घरों में छापामारी की, लेकिन वो फरार थे। इनके घरों के पास मुखबिर लगाए गए थे और गुरुवार को जैसे ही सन्नी घर आया उसे दबोच लिया गया।

किशोरी के मित्र को मारपीट कर पकड़े था सन्नी

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित सन्नी टांगी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। दोनों दूसरे का टेंपो लेकर उधर गए थे। सन्नी ने पुलिस को बताया कि उस रात किशोरी जॉगर्स पार्क के करीब एक युवक से बात कर रही थी। अमित गिरी और वो उसके करीब गए और किशोरी को डपट कर कहा कि किससे बात कर रही हो। अमित के कहने पर सन्नी ने किशोरी के मित्र को मारपीट कर पकड़ लिया।

अमित के बाद सन्नी ने किया था दुष्कर्म

सन्नी ने बताया कि वह किशोरी के साथ मौजूद युवक का मुंह दबाकर पकड़े हुए था, ताकि वो चिल्ला नहीं सके। अमित गिरी किशोरी को फागूबाबा श्मशान घाट की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी किशोरी का मित्र हाथ छुड़ाकर भाग निकला और इसके बाद सन्नी ने जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया।

किशोरी का मंगेतर था उसका मित्र

सोमवार की रात किशोरी के साथ जॉगर्स पार्क में बात करने वाला उसका मित्र सूरज मोदी उसका मंगेतर है। किशोरी की उसके साथ शादी तय थी। उसका मंगेतर रामजनमनगर का रहने वाला है। जल्द ही दोनों की शादी होने वाली थी।  

chat bot
आपका साथी