सात रुपये रोजाना जमा कीजिए और बुढ़ापे में पाइए 5000 रुपया तक पेंशन, ये रही पूरी जानकारी

Pension Scheme बुढ़ापे में पैसे की जरूरत भला किसको नहीं होती है। लेकिन अभी से आप सोच-समझकर बचत करे तो फिर बुढ़ापे में आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करेंगे। कई ऐसे स्कीम हैं जहां आप छोटा निवेश कर बुढ़ापे में एक हजार से पांच हजार तक पेंशन पा सकते हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:06 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 08:56 AM (IST)
सात रुपये रोजाना जमा कीजिए और बुढ़ापे में पाइए 5000 रुपया तक पेंशन, ये रही पूरी जानकारी
सात रुपये रोज जमा कीजिए और बुढ़ापे में पाइए 5000 रु. तक पेंशन।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता । बुढ़ापे में पैसों की जरूरत किसने नहीं होती। जीवन के अंतिम पड़ाव में नौकरी नहीं रहती है और बचत से ही जिंदगी गुजारनी होती है। लेकिन आपके पास पेंशन है तो यह टेंशन दूर हो जाता है। लेकिन अगर आपके पास सरकारी नौकरी नहीं है तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Scheme)बुढ़ापे का सहारा बन सकता है।

अभी से ही शुरू कर दें तैयारी

लेकिन इस सहारे को मजबूत करने के लिए आपको अभी से ही तैयारी कर देनी होगी। जमशेदपुर के जाने-माने वित्त विशेषज्ञ अनिल गुप्ता बताते हैं, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस योजना में आपको सिर्फ सात रुपये प्रतिदिन निवेश करना है। और इसी मामलू बचत से आप बुढ़ापे में हर महीने 5000 रुपये तक पेंशन उठा सकते हैं। इस योजना की शुरुआत नरेंद्र मोदी सरकार ने एक जून 2015 को की थी। इस योजना के तहत लाभुकों को 60 वर्ष की आयु के बाद 1000 से 5000 रु. तक की रकम पेंशन के रूप में मिलेगी। पेंशन में निवेश करने वाले की उम्र और राशि के हिसाब से पेंशन की रकम निर्धारित होती है। इस स्कीम में आप कम राशि जमा कर ज्यादा पेंशन के हकदार बन सकते हैं। साथ ही दुर्भाग्यवश असामयिक मृत्यु के बाद परिवार को भी फायदा मिलता है।

कैसे करें निवेश

अगर आप इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक हैं तो सेविंग बैंक अकाउंट या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना जरूरी है। सबसे बड़ी बात, अगर आप इनकम टैक्स देते हैं या फिर सरकारी नौकरी में हैं तो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। पेंशन योजना के लिए आवेदन करने वाले की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें आयकर अधिनियम के सेक्शन 80CCD (1b) के अंतर्गत इस योजना में किए गए योगदान पर टैक्स बेनेफिट भी हासिल कर सकते हैं।

कितना निवेश पर मिलेगा कितना पेंशन

अटल पेंशन स्कीम में निवेश करने का सबसे मुफीद उम्र 18 साल है। 18 साल की उम्र में आप इस योजना से जुड़ते हैं तो हर महीने 5000 रु. पेंशन मिलेगा। इसके लिए आपको 210 रु. प्रति महीना जमा करना होगा। यानी मात्र सात रुपये प्रतिदिन। अगर हर तीन महीने में पैसा देना चाहते हैं तो 626 रुपये और हर छह महीने में जमा करना चाहते हैं तो 1239 रु. देना होगा। अगर महीने में 1000 रु. पेशन पाना चाहते हैं तो 18 साल की उम्र वालों को महीने में मात्र 42 रुपये जमा करना होगा। जिनकी आयु 40 वर्ष है तो उन्हें 297 से लेकर 1 ,454 रुपये तक प्रीमियम भरना होगा।

उम्र         साल          प्रति माह योगदान          पेंशन

18           42                    210                      5000

25           35                    376                      5000

30           30                    577                      5000

35           25                    902                      5000

40           20                   1454                     5000

समय से भुगतान करना जरूरी

अटल पेंशन योजना में समय से भुगतान करना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपको पेनाल्टी देनी होगी। यह पेनाल्टी हर महीने एक रुपये से लेकर 10 रुपये तक हो सकती है। लगातार छह महीने योगदान नहीं करते हैं तो आपका खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। 12 महीने के बाद अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा और 24 महीने के बाद उसका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।

कैसे करे पैसे की निकासी

60 साल पूरा होने के बाद ग्राहक अटल पेंशन योजना से निकासी कर सकता है। यदि किसी ग्राहक की असामयिक मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की राशि पति या पत्नी को दी जाएगी। यदि दोनों की मृत्यु हो जाती है तो यह फंड नॉमिनी को दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी