ASIA: संतोष खेतान ने अध्यक्ष, एसएन ठाकुर ने ट्रस्टी के लिए किया नामांकन

ASIA Election 2021 एसिया का चुनाव अब रोचक होता नजर आ रहा है। एसिया के उपाध्यक्ष संतोष खेतान ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। वही पूर्व अध्यक्ष सह ऑटो कलस्टर एमडी एसएन ठाकुर ने ट्रस्टी के पद पर नामांकन किया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:45 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:45 AM (IST)
ASIA: संतोष खेतान ने अध्यक्ष, एसएन ठाकुर ने ट्रस्टी के लिए किया नामांकन
ऑटो कलस्टर एमडी एसएन ठाकुर ने ट्रस्टी के पद पर नामांकन किया है।

आदित्यपुर, जागरण संवाददाता। एसिया का चुनाव अब रोचक होता नजर आ रहा है। एसिया के उपाध्यक्ष संतोष खेतान ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। वही पूर्व अध्यक्ष सह ऑटो कलस्टर एम डी एस एन ठाकुर ने ट्रस्टी के पद पर नामांकन किया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विश्वनाथ हाजरा, आशीष अग्रवाल के द्वारा नामांकन किया गया। अभी चुनाव के नामांकन कार्य में शेष दो दिन बचा हुआ है। इसको लेकर आने वाले समय में नामांकन कार्य में तेजी आएगी।

राजीव रंजन करेंगे शनिवार को नामांकन, रोचक होगा चुनाव

वही अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ मुन्ना ने कहा कि उनके द्वारा शनिवार को नामांकन किया जाएगा। भगवान बजरंग बली का दिन है, उसी दिन अपना नामांकन करेंगे। वही संतोष खेतान के नामांकन के साथ ही राजीव रंजन मुन्ना के चुनाव में अध्यक्ष पद पर नामांकन करने की घोषणा से चुनाव रोचक होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार राजीव रंजन को भी पर्दे के पीछे से काफी सदस्य समर्थन करने में लगे हुए हैं। राजीव रंजन ने कहा कि वह लंबे समय से एसिया के उपाध्यक्ष, सचिव से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के योग्य उम्मीदवार है।

इन पदों के लिए हो रहा नामांकन

1.अध्यक्ष: 1

2 महासचिव: 1

3.कोषाध्यक्ष: 1

4. ट्रस्टी: 1

5. उपाध्यक्ष: 4

6. सचिव: 4

7: कार्यकारिणी सदस्य : 16

chat bot
आपका साथी