ASIA Election:राजीव-संतोष के बीच होगा सीधा मुकाबला

आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसाेसिएशन (एसिया) चुनाव के नामांकन की प्रकिया पूरी हुई। अध्यक्ष पद पर राजीव रंजन उर्फ मुन्ना और निर्वतमान उपाध्यक्ष संतोष खेतान के बीच सीधा मुकाबला होगा। जबकि महासचिव सहित 11 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:50 PM (IST)
ASIA Election:राजीव-संतोष के बीच होगा सीधा मुकाबला
नई कार्यकारिणी के सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होना तय था।

आदित्यपुर, जागरण संवाददाता। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसाेसिएशन (एसिया) चुनाव के नामांकन की प्रकिया पूरी हुई। अध्यक्ष पद पर राजीव रंजन उर्फ मुन्ना और निर्वतमान उपाध्यक्ष संतोष खेतान के बीच सीधा मुकाबला होगा। जबकि महासचिव सहित 11 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। आशियाना ट्रेड सेंटर स्थित निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए राजीव रंजन उर्फ मुन्ना ने नामांकन किया। इसके बाद महासचिव दशरथ उपाध्यक्ष समेत काफी संख्या में उद्यमियों द्वारा नामांकन किया गया। महासचिव दशरथ उपाध्याय के नामांकन में निर्वतमान अध्यक्ष इंदर अग्रवाल समेत काफी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।

पहले से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि नई कार्यकारिणी के सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होना तय था। लेकिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजीव रंजन ने नामांकन के बाद पूरा समीकरण बिगाड़ दिया। हालांकि अभी चार अगस्त को नामांकन वापसी की प्रकिया होगी। लेकिन अध्यक्ष पद पर नाम वापसी के असार कम ही दिख रहे हैं। कार्यकारिणी में तीन उम्मीदवार नाम ले सकते है वापस

कार्यकारिणी के 16 पदों के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। हालांकि दीपक डोकानिया ने उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन किया था। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर वे निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में यह तय है कि वह कार्यकारिणी सदस्य के पद से अपना नामांकन वापस ले लेंगे। इसके बावजूद 18 उम्मीदवार 16 पद के लिए चुनावी मैदान में खडे हैं। यदि दो उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेते है तो कार्यकारिणी की 16 पदों के लिए चुनाव होना तय है।

ये पदाधिकारी हुए निर्विरोध

ट्रस्टी : एसएन ठाकुर

उपाध्यक्ष (चार पद) : दीपक डोकानिया, सुधीर कुमार सिंह, संतोख सिंह व के मुरलीधरन।

महासचिव (एक पद) : दशरथ उपाध्याय ।

सचिव (चार पद) : मंदीप सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, दिव्यांशु सिन्हा व तापस कुमार साहू।

कोषाध्यक्ष (एक पद) : रतन लाल अग्रवाल।

कार्यकारिणी के 16 पदों के लिए इन उद्यमियों ने किया नामांकनः नमन अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, सुबोध कुमार सिंह, सुनील सिंह, पवन कुमार अग्रवाल, विश्वनाथ हाजरा, आशीष अग्रवाल, रवि सरोगी, रमेश खंडेलवाल, देवांग गांधी, सत्यजीत साहू, प्रदीप कुमार जैन, हरजीत सिंह, दीपक डोकानिया, मनोज कुमार हरनाथका, चर्तुभूज केडिया, पिकेंश महेश्वरी, स्वपन कुमार मजूमदार, युगल किशोर चिरनवाल।

chat bot
आपका साथी