Varsha Patel Murder case: वर्षा पटेल से हत्या आरोपित एएसआई ने लिए थे एक लाख 64 हजार रुपये

Varsha Patel Murder case वर्षा पटेल की हत्या के मामले में एएसआई धमेंद्र सिंह जेल में बंद है। उसके खिलाफ वर्षा पटेल की बहन जया पटेल ने टेल्को थाना में एक और शिकायत दर्ज कराई है और हत्या से जुड़ी कई जानकारी दी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 01:26 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 01:26 PM (IST)
Varsha Patel Murder case: वर्षा पटेल से हत्या आरोपित एएसआई ने लिए थे एक लाख 64 हजार रुपये
24 नवंबर को रुपये वापस करने का वायदा एएसआई ने किया था।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र साउथ पार्क निवासी वर्षा पटेल की हत्या के मामले में एएसआई धमेंद्र सिंह जेल में बंद है। उसके खिलाफ वर्षा पटेल की बहन जया पटेल ने टेल्को थाना में एक और शिकायत दर्ज कराई है और हत्या से जुड़ी कई जानकारी दी है। पुलिस को बताया कि बहन वर्षा पटेल से एएसआई ने अपनी बहन की शादी में मदद के लिए दो लाख रुपये की मदद मांगी थी। किसी तरह बहन और स्वजनों ने एक लाख 64 हजार रुपये एएसआई को दिए।

24 नवंबर को रुपये वापस करने का वायदा एएसआई ने किया था। गौरतलब है कि एएसआई ने वर्षा पटेल की 12 नवंबर को टेल्को क्वार्टर में गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या का साक्ष्य छुपाने को शव को प्लास्टिक की बोरी में बंद कर टेल्को तारकंपनी तालाब में फेंक दिया था। इसके बाद छुट्टी लेकर 13 नवंबर को बिहार के आरा पैतृक आवास चला गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जमशेदपर पहुंची थी। इसके बाद हत्या का खुलासा हुआ था।

इधर, जया पटेल ने पुलिस को बताया रत्ना ने वर्षा से पूछा कि इतने रुपये क्यों दिया तो जवाब में वर्षा ने कहा कि धमेंद्र सिंह ने दोस्ती का गलत फायदा उठाते हुए गलत नीयत से फोटो धोखे से रख लिया है जिसे लेकर बराबर परेशान करता है और धमकी भी देता है। वह घर में ये बता नहीं सकती। कारण धमेंद्र सिंह को स्वजन अच्छा मानते है। धमेंद्र खुद को अविवाहित बताता था। अपने लिए अच्छी लड़की ढूंढने की बात कहता था। हत्या मामले में पुलिस को धमेंद्र कुमार ने कई वास्तविक बातों को छुपाया है और गुमराह करने का प्रयास किया है। पुलिस मामले की सही तरीके से जांच करे।

बताया 12 नवंबर के बाद जब बहन नहीं लौटी तो कई बार एएसआई को फोन किया गया। वह अंजान बना रहा। खुद को निर्दोष बताते रहा। बहन के लापता का सन्हा देने से भी मना करता रहा। एएसआई ने दोस्ती की आड़ में गलत किया। विश्वासघात किया। बेेरहमी से बहन की हत्या कर दी।

chat bot
आपका साथी