जमशेदपुर के सिदगोड़ा में सुवर्णरेखा नदी में डूबे दो छात्रों में आशीष का शव बरामद, दूसरे छात्र तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम

शुक्रवार सुबह 11 बजे नितिन कुमार सिंह आशीष अभिषेक कुमार समेत पांच छात्र क्लास बंक कर बाबूडीह की तरफ गए थे। वहां नितिन सिंह और आशीष कुमार सुवर्णरेखा नदी में नहाने चले गए। अभिषेक समेत दो अन्य छात्र नदी किनारे बैठ कर बातचीत करते रहे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:45 PM (IST)
जमशेदपुर के सिदगोड़ा में सुवर्णरेखा नदी में डूबे दो छात्रों में आशीष का शव बरामद, दूसरे छात्र तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम
फिलहाल एनडीआरएफ की टीम नितिन सिंह की तलाश में जुटी हुई है।

 जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह कान्हू भट्टा के पास सुवर्णरेखा नदी में नहाने के क्रम में डूबे नितिन कुमार सिंह और आशीष कुमार की तलाश में शनिवार सुबह से एनडीआरएफ की टीम जुट गई है। दो नाव से टीम के सदस्य बिरसानगर के आगे तक गए, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका था। दोपहर को आशीष कुमार का शव नदी से बरामद किया गया। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम नितिन सिंह की तलाश में जुटी हुई है। आशीष कुमार गोलमुरी का रहने वाला था।

शुक्रवार सुबह 11 बजे नितिन कुमार सिंह, आशीष, अभिषेक कुमार समेत पांच छात्र क्लास बंक कर बाबूडीह की तरफ गए थे। वहां नितिन सिंह और आशीष कुमार सुवर्णरेखा नदी में नहाने चले गए। अभिषेक समेत दो अन्य छात्र नदी किनारे बैठ कर बातचीत करते रहे। इस बीच नहाते हुए दोनों छात्र नदी के गहरे पानी में बह गए। यह देख अभिषेक ने बचाने का प्रयास किया। हाथ भी पकड़ा, लेकिन पानी की धार तेज होने के कारण हाथ छूट गया। किसी तरह अभिषेक ने खुद को संभाला। लोगों को इसकी जानकारी दी। गोताखोर नदी में दोनों की तलाश करते रहे, लेकिन दोनों का कोई पता शुक्रवार नहीं चल पाया था। दोनों साकची काशीडीह हाईस्कूल के दसवी के छात्र हैं। शनिवार को भी नदी तट पर लोगों की भीड़ लगी रही। मौके पर पहुंचे सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि दो छात्र नदी में नहाने के दौरान बह गए थे। आशीष के स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी