बीडीएसएल महिला इंटर कालेज की साइंस टॉपर बनी आशा मन्ना

जैक 12वीं की परीक्षा में बलदेव दास संतलाल महिला इंटर कालेज की छात्रा आशा मन्ना साइंस संकाय में 360 अंक प्राप्त कर महाविद्यालय की टॉपर बनी हैं। वहीं लिपिका जमुदा 359 अंक प्राप्त कर द्वितीय व भवानी महतो 330 अंक प्राप्त कर थर्ड टॉपर बनी हैं..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:00 AM (IST)
बीडीएसएल महिला इंटर कालेज की साइंस टॉपर बनी आशा मन्ना
बीडीएसएल महिला इंटर कालेज की साइंस टॉपर बनी आशा मन्ना

संस, घाटशिला : जैक 12वीं की परीक्षा में बलदेव दास संतलाल महिला इंटर कालेज की छात्रा आशा मन्ना साइंस संकाय में 360 अंक प्राप्त कर महाविद्यालय की टॉपर बनी हैं। वहीं लिपिका जमुदा 359 अंक प्राप्त कर द्वितीय व भवानी महतो 330 अंक प्राप्त कर थर्ड टॉपर बनी हैं। छात्राओं की सफलता पर प्राचार्या नियति दे ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। महिला इंटर कालेज की आ‌र्ट्स टॉपर बनी पायल दे : जैक 12वीं की परीक्षा में बलदेव दास संतलाल महिला इंटर कालेज की छात्रा पायल दे आ‌र्ट्स संकाय में 416 अंक प्राप्त कर महाविद्यालय की टॉपर बनी हैं। वहीं तृप्ति रानी मुर्मू 403 अंक प्राप्त कर द्वितीय टॉपर बनी हैं। राखी मंडल 394 अंक प्राप्त कर थर्ड टॉपर बनी हैं। इस वर्ष इंटर कॉलेज आ‌र्ट्स संकाय की 262 छात्राएं जैक 12वीं की परीक्षा में शामिल हुई थीं। इसमें से 260 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। महिला इंटर कालेज की कॉमर्स टॉपर बनी आरती कर्मकार : जैक 12वीं की परीक्षा में बलदेव दास संतलाल महिला इंटर कालेज की छात्रा आरती कर्मकार कॉमर्स संकाय में 318 अंक प्राप्त कर महाविद्यालय की टॉपर बनी हैं। वहीं गुलापी मुर्मू 313 अंक प्राप्त कर द्वितीय टॉपर बनी हैं। मालती सोरेन 311 अंक प्राप्त कर कालेज की थर्ड टॉपर बनी हैं। केजीबीवी की कॉमर्स टॉपर बनी ममता गिरी : 12वीं की परीक्षा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गालूडीह की छात्रा ममता गिरी ने वाणिज्य संकाय में 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। किसान की बेटी ममता को 451 अंक मिले हैं। वह बैंक की नौकरी कर परिवार की मदद करना चाहती है। विद्यालय की छात्रा गायत्री भकत 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की द्वितीय टॉपर बनी हैं। गायत्री को 443 अंक मिले हैं। वह बैंक मैनेजर की नौकरी करना चाहती है। विद्यालय की तृतीय टॉपर आशा राणा को 87.8 प्रतिशत अर्थात 439 अंक मिले हैं। सीमा महतो 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की चौथी टॉपर बनी हैं। उन्हें 433 अंक मिले हैं। विद्यालय के बेहतर परिणाम पर स्कूल की वार्डन रिकी कुमारी समेत सभी शिक्षिकाओं ने सभी को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि 12वीं की परीक्षा में वाणिज्य संकाय से 75 छात्राएं शामिल हुई थीं। 71 प्रथम, तीन द्वितीय व एक छात्रा उत्तीर्ण हुई है। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

chat bot
आपका साथी