टाटा वर्कर्स यूनियन में सत्ता पक्ष से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद ने कुष्ठ रोगियों के बीच मनाया अपना 44वां जन्मदिन

टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट सह सत्ता पक्ष से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद पांडेय का मंगलवार को जन्मदिन है। कोविड 19 के कारण वे इसे सादगी पूर्वक मना रहे हैं। जबकि पिछले वर्ष उनकी जन्मदिन पर अरविंद के समर्थकों ने 43 पाउंड का बड़ा केक बनवाया था।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:43 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:43 AM (IST)
टाटा वर्कर्स यूनियन में सत्ता पक्ष से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद ने कुष्ठ रोगियों के बीच मनाया अपना 44वां जन्मदिन
टाटा वर्कर्स यूनियन में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद ने कुष्ठ रोगियों के बीच मनाया अपना 44वां जन्मदिन

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट सह सत्ता पक्ष से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद पांडेय का मंगलवार को जन्मदिन है। कोविड 19 के कारण वे इसे सादगी पूर्वक मना रहे हैं। जबकि पिछले वर्ष उनकी जन्मदिन पर अरविंद के समर्थकों ने 43 पाउंड का बड़ा केक बनवाया था।

उनके जन्मदिन में बधाई देने के लिए कई इंटक नेता पहुंचे थे। लेकिन कोविड 19 के कारण अरविंद ने अपने समर्थकों से इस वर्ष किसी तरह का आयोजन नहीं करने का निर्देश दिया है। मंगलवार सुबह अरविंद पांडेय बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट के बगल में स्थित अंत्योदय आश्रम पहुंचे और कुष्ठ रोगियों के साथ सादगीपूर्वक अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान कुष्ठ आश्रम में रोगियों के बीच नाश्ता व फल का वितरण किया गया। वहीं, सुबह से ही अरविंद को बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है।

उन्हें बधाई देने वालों में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, यूनियन उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, भगवान सिंह, शत्रुघ्न राय, सहायक सचिव कमलेश सिंह, नितेश राज, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल, पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कमेटी मेंबर अंजनी पांडेय, हरे कृष्ण दुबे, सत्य प्रकाश, पुष्कर, मधेश, एके सिंह, सीएसपी सिंह, मनोज कुमार, पीके सिंह, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय सहित टाटा स्टील के वरीय अधिकारियों सहित कोक प्लांट के कई कमेटी मेंबर व कर्मचारियों ने भी अरविंद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अरविंद पांडेय ने बधाई देने वालों का आभार जताते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के साथ मिलकर उनकी भलाई व हित के लिए आगे काम करते रहेंगे। एनएस ग्रेड कर्मचारियों के हित के लिए नई राह की तलाश करते रहेंगे। अरविंद के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने शहर के कई स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग भी लगाए हैं।

chat bot
आपका साथी