Tata workers union चुनाव में जल्‍दीबाजी पर अरविंद एंड टीम की आपत्ति, तारीख बढाने की मांग

Tata Workers union Election. टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में हड़बड़ी पर अरविंद पांडेय एंड टीम ने आपत्ति दर्ज कराई है। बकौल अरविंद टाटा वर्कर्स यूनियन का वर्तमान कार्यकाल 26 फरवरी को पूरा हो रहा है। फिर इतनी हड़बड़ी में चुनाव कराने का क्या औचित्य है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 04:20 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:52 PM (IST)
Tata workers union चुनाव में जल्‍दीबाजी पर अरविंद एंड टीम की आपत्ति, तारीख बढाने की मांग
मीडिया को संबोधित करते टाटा वर्कर्स यूनियन की टीम अरविंद के सदस्‍य। जागरण

जमशेदपुर, जासं। टाटा वर्कर्स यूनियन में रविवार 31 जनवरी को चुनाव होना है। शुक्रवार दोपहर अरविंद पांडेय एंड टीम ने प्रेसवार्ता कर इतनी हड़बड़ी में चुनाव कराने पर आपत्ति दर्ज कराई है। बकौल अरविंद, टाटा वर्कर्स यूनियन का वर्तमान कार्यकाल 26 फरवरी को पूरा हो रहा है। फिर रविवार 31 जनवरी को इतनी हड़बड़ी में चुनाव कराने का क्या औचित्य है।

उन्‍होंने कहा क‍ि पिछला चुनाव का कार्यक्रम 23 जनवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चला था। लेकिन इस बार मात्र 11 दिन में चुनाव कराने की क्या वजह है। उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी से सवाल पूछा कि आखिर किस अदृश्य शक्ति के दबाव में चुनाव कराया जा रहा है।  अरविंद का कहना है कि उतना समय नहीं है उम्मीदवारों के पास क‍ि चुनाव का प्रचार भी करें, अपना निर्वाचन क्षेत्र की देखें और मतदाता सूची को भी ठीक करवाएं। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में निकले निकाले गए चुनाव कार्यक्रम में दो रविवार का इस्तेमाल किया जा रहा है। 25 जनवरी रविवार है जिस दिन नामांकन पत्रों की बिक्री होगी और 31 जनवरी रविवार के दिन ही मतदान होगा। महिलाओं को द‍िक्‍कत का हवाला

उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी खासकर महिलाएं वोट कैसे देंगी जबकि टाटा स्टील में कुल कर्मचारियों का 10% हिस्सा महिला कर्मचारी है। छुट्टी के दिन वापस कंपनी आकर वोट देने के लिए उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है। इसलिए अरविंद पांडे ने चुनाव की तारीख को बढ़ाने की मांग की है। अरविंद पांडे एंड टीम पहले ही निर्वाचन पदाधिकारी को चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंप चुकी है। प्रेस वार्ता में अरविंद के अलावे वरीय कमेटी मेंबर अरुण सिंह, आरसी झा, नितेश राज उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी