जमशेदपुर के मानगो में फायरिंग और पथराव के बाद मृतक उत्तम के घर पर आगजनी

मानगो थाना क्षेत्र दाईगुटु तेली लाइन में आशा देवी की घर पर बुधवार देर रात ईंट से पथराव किए दो राउंड फायरिंग की गई थी। घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया था। इस मामले को पुलिस झूठा साबित करने में लगी थी।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:07 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:07 PM (IST)
जमशेदपुर के मानगो में फायरिंग और पथराव के बाद मृतक उत्तम के घर पर आगजनी
दाइगुट्टू में आशा देवी के घर के पास जली बाइक।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता :  मानगो थाना क्षेत्र दाईगुटु तेली लाइन में आशा देवी की घर पर बुधवार देर रात ईंट से पथराव किए दो राउंड फायरिंग की गई थी। घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया था। इस मामले को पुलिस झूठा साबित करने में लगी थी।प्राथमिकी दर्ज किए जाने में आनाकानी की जा रही थी। घटना के आरोपित की गिरफ्तारी तो नहीं हुई। पांच दिन बाद रविवार मध्यरात घर में घुसकर बदमाशों ने तोड़फोड़ की। घर में रखी दोपहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया। मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे मामले की जांच की। लगातार हो रही वारदात से आशा देवी के स्वजन दहशत में है। आशा देवी की पुत्री सुजाता ने बताया बदमाश घर में चारदीवारी फांद कर घुसे थे।

16 अक्टूबर को आशा देवी के पुत्र उत्तम साहू की 16 अक्टूबर को चाकू घोंपकर कर उसके स्वजन ने पारिवारिक संपत्ति विवाद में कर दी थी। आठ हत्या आरोपित अब तक फरार है।फायरिंग की घटना मामले में नंदलाल गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कोई कार्रवाई नही हुई। परिणाम सामने है। बदमाशों  ने घर में घुसकर आगजनी कर दी। आशा देवी और उनके स्वजन का कहना हैं कि अगर नंदलाल गुप्ता की गिरफ्तारी होगी तो हत्या में फरार अन्य आठ आरोपितों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। आरोपितों पर पुलिस की मेहरबानी है। हत्या के आरोप में पुलिस मृतक के दादा-दादी, बुआ समेत पांच को जेल भेज चुकी है। नामजद आरोपित बिचाली ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।

chat bot
आपका साथी