Jamshedpur Crime Dairy :पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाला गिरफ्तार

बबिता ने बताया कि वह पति के साथ सरजामदा में रहती थी। उसे जानकारी हुई कि पति ने बिना बताए एक और शादी कर रखी है। इसके बाद उसने पति पर दूसरी महिला को छोड़ने का दबाव बनाया पर पति ने उसे छोड़ने से मना कर दिया

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 05:50 PM (IST)
Jamshedpur Crime Dairy :पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाला गिरफ्तार
अनिल शर्मा को साकची महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र सरजामदा निवासी अनिल शर्मा को साकची महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अनिल के खिलाफ उसकी पत्नी बबिता शर्मा ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए विगत अप्रैल में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को शिकायत में बबिता ने बताया कि वह पति के साथ सरजामदा में रहती थी। उसे जानकारी हुई कि पति ने बिना बताए एक और शादी कर रखी है। इसके बाद उसने पति पर दूसरी महिला को छोड़ने का दबाव बनाया पर पति ने उसे छोड़ने से मना कर दिया।

बागबेड़ा के नागाडीह में जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से किया हमला

बागबेड़ा थाना क्षेत्र नागाडीह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसी बीच एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से वार कर विनोद महतो को घायल कर दिया। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसने बताया पड़ोस में रहने वाले राजेश और सुनील सरदार उसकी जमीन पर स्लैग गिरा रहे थे। इसी का विरोध करने पर सभी ने उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

बर्मामाइंस में युवक से मोबाइल की छिनतई, विरोध पर चाकू से हमला

बर्मामाइंस के लकड़ी टाल क्षेत्र में जोमेटो के एक डिलीवरी ब्वाय से एक बदमाश ने मोबाइल की छिनतई कर ली। विरोध पर चार की संख्या में आए बदमाशों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। लोगों के एकजुट होने पर छिनतई करने वाले भाग निकले। घटना की जानकारी के बाद जोमेटो के कई डिलीवरी ब्वाय बर्मामाइंस थाना पर पहुंचे। पुलिस को मामले से अवगत कराया। पीड़ित ने बताया शनिवार रात आठ बजे वह कल्लू लकड़ी टाल क्षेत्र के पास डिलीवरी देने से स्कूटी से जा रहा था। वह रास्ते में रूककर फोन कर रहा था। इस बीच पीछे से एक युवक और उसकी मोबाइल छीनकर भागने लगा। उसने पीछा कर युवक से उलझते हुए छीनी गई मोबाइल वापस ले लिया। इसके बाद मारपीट होने लगी। छिनतई करने वाले के चार-पांच सहयोगी आ गए। सभी ने उस पर चाकू से वार किया। गौरतलब है कि बर्मामाइंस में इससे पहले भी ऐसी घटना हाे चुकी है।

chat bot
आपका साथी