सोनारी की चर्चित चटनी डॉन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किया हंगामा

पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:30 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:30 AM (IST)
सोनारी की चर्चित चटनी डॉन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किया हंगामा
सोनारी की चर्चित चटनी डॉन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किया हंगामा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : चटनी डॉन के नाम से चर्चित सोनारी इलाके की प्रिया सिंह को सोनारी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी था। पुलिस को उसके पति संतोष साहू की भी तलाश है। दोनों के खिलाफ सोनारी थाना में लूटपाट और आ‌र्म्स एक्ट के तहत 21 फरवरी 2020 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे मंगलवार दोपहर एमजीएम अस्पताल मेडिकल जांच को लेकर आई थी। जहां उसने काफी हंगामा किया। पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करती रही। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इससे पहले चटनी डॉन को आठ फरवरी को सोनारी थाने में पुलिस ने उसे तब बैठा लिया था जब वह शिकायत लेकर थाना पहुंची थी। उसने ब्लेड से गला और हाथ काटकर खुदकुशी का प्रयास किया था। उसकी हरकत से पुलिसकर्मी परेशान हो गए थे। किसी तरह उसे पुलिस एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची थी। इलाज के बाद उसकी मां उसे घर ले गई थी। नशे की गोलियां खाकर उसने ऐसा किया था।

चटनी डॉन के खिलाफ सोनारी थाना में छिनतई, लूटपाट जानलेवा हमला और मारपीट के मामले दर्ज है। 2018 में सोनारी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मरीन ड्राइव क्षेत्र में साथियों के साथ ट्रक चालकों से लूटपाट के आरोप उस पर है। सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया चटनी डॉन पर उसके खिलाफ दर्ज मामले में वह वांटेड थी। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई है। इससे पहले भी वह कई बार जेल जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी