झांटीझरना स्कूल के टॉपर बने अर्जुन हेंब्रम

बिरहोर गांव के झांटीझरना उच्च विद्यालय से अर्जुन हेंब्रम ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। विद्यालय की छात्रा पुष्पा सिंह 70 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल की सेकेंड टॉपर हैं..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:00 AM (IST)
झांटीझरना स्कूल के टॉपर बने अर्जुन हेंब्रम
झांटीझरना स्कूल के टॉपर बने अर्जुन हेंब्रम

संसू, गालूडीह : बिरहोर गांव के झांटीझरना उच्च विद्यालय से अर्जुन हेंब्रम ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। विद्यालय की छात्रा पुष्पा सिंह 70 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल की सेकेंड टॉपर हैं। झांटीझरना उत्क्रमित उच्च विद्यालय का शत प्रतिशत रिजल्ट होने से विद्यार्थियों व शिक्षकों में खुशी है। विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा दी थी। स्कूल में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हैं। 91.20 प्रतिशत अंक लाकर दीक्षा सिन्हा बनी स्कूल टॉपर : प्रखंड के बड़ाजुड़ी स्थित भारत सेवाश्रम संघ प्रणवानंद हाई स्कूल में इस वर्ष मैट्रिक का परीक्षाफल बेहतर रहा है।117 छात्र में से 114 छात्र उतीर्ण हुए है। जबकि तीन छात्र अनुतीर्ण हुए है। इस वर्ष दीक्षा सिन्हा ने 91.20 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉपर बनी है।जबकि सुचिता बिषय ने 85.80 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा तथा अनिरुद्ध महतो ने 85.20 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रधानाध्यापक राम किशोर मुर्मू ने बताया कि इस वर्ष 58 छात्र प्रथम श्रेणी में, 52 छात्र द्वितीय श्रेणी में तथा 4 छात्र तृतीय श्रेणी में सफल रहे है। वहीं 3 छात्र अनुतीर्ण हुए है। उन्होंने सभी सफल छात्र व अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूल का परीक्षाफल बेहतर रहा है। सीमित संसाधन में भी स्कूल के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व विद्यालय प्रबंधन का अथक प्रयास रहा है। रोहित भविष्य में बनना चाहता है इंजीनियर : पूर्वी सिंहभूम जिला की टॉप टेन की सूची में कोकपाड़ा हाईस्कूल के छात्र रोहित का नाम आठवें नंबर है। उसका बड़ा भाई लखींदर मुर्मू पिछले साल जिला टॉपर था। रोहित के पिता गुमदा हेंब्रम किसान है तथा मांग जासमि हेंब्रम गृहणी है। खेती बाड़ी ही उनकी आजीविका का साधन है। रोहित ने कहा कि लोग सरकारी स्कूलों में पढ़ना नहीं चाहते, यह गलत धारणा है। इस धारणा को समाज के प्रबुद्ध लोगों को ही बदलना होगा। वह सरकारी स्कूल से प्लस टू करेगा और भविष्य में वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। रोहित को 500 में 469 अंक प्राप्त हुए है। उसके आइटी में 94, इंग्लिश में 95, गणित में 94, साइंस में 98, सोशल साइंस में 88 अंक प्राप्त हुए है।

chat bot
आपका साथी