Archery World Cup: दीपिका, कोमलिका व अंकिता तीरंदाजी विश्वकप के फाइनल में पहुंची

Archery World Cup स्वर्णपरी दीपिका कुमारी कोमलिका बारी व अंकिता भकत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्वाटेमाला सिटी में चल रहे तीरंदाजी विश्वकप स्टेज-1 की टीम स्पर्धा में फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया है। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 07:04 PM (IST)
Archery World Cup: दीपिका, कोमलिका व अंकिता तीरंदाजी विश्वकप के फाइनल में पहुंची
भारतीय टीम ने आसानी से एलिमिनेशन राउंड में स्थान सुरक्षित कर लिया।

जमशेदपुर, जासं। Archery World Cup स्वर्णपरी दीपिका कुमारी, कोमलिका बारी व अंकिता भकत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्वाटेमाला सिटी में चल रहे तीरंदाजी विश्वकप स्टेज-1 की टीम स्पर्धा में फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया है। क्वालीफाइंग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली भारतीय टीम ने आसानी से एलिमिनेशन राउंड में स्थान सुरक्षित कर लिया।

भारत ने मेजबान ग्वाटेमाला को 6-0 से पराजित किया। सेमीफाइनल में स्पेन को कड़े मुकाबले में पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किला। भारत का फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त मैक्सिको से भिड़ेगी। मैक्सिको टीम में आना वाजक्वेज, एलेजेंड्रा वेलेंसिया व लंदन ओलंपिक की रिकर्व तीरंदाजी में रजत पदक जीतने वाली आयडा रोमन शामिल हैं। इत्तेफाक से व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी के सेमीफाइनल में भी वालेंसिया भारत की दीपिका कुमारी के सामने होंगी।

मिश्रित स्पर्धा में अतनु दास व अंकिता भकत की जोड़ी

मेक्सिको ने कोलंबिया को क्वार्टर में 5-1 से और जर्मनी को सेमीफाइनल में 6-2 से हराया। हालांकि भारतीय पुरुषों ने टीम स्पर्धा में निराश किया। अतनु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय की जोड़ी ने अंतिम आठ में जगह बना ली। लेकिन क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त स्पेन ने उसे 5-4 से पराजित कर दिया। अतनु दास व दीपिका कुमारी रिकर्व तीरंदाजी के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। उधर, मिश्रित स्पर्धा में अतनु दास व अंकिता भकत की जोड़ी कांस्य पदक के लिए अमेरिकी टीम से भिड़ेगी।

झारखंड की है तीनों बेटियां

दीपिाक, कोमलिका एवं अंकिता झारखंड की बेटी है। कोमलिका कोल्हान विश्विवद्यालय की छात्रा भी है। सभी सामान्य परिवार से आती है। दीपिका ने तीरंदाजी की बारीकियां सरायकेला के तीरंदाजी अकादमी में रहकर सीखी। उसके टाटा तीरंदाजी एकेडमी का हिस्सा बनी। बाद में दीपिका ने तीरंदाज अतानु दास से शादी कर ली। अब वह कोलकाता में शिफ्ट हो गइ है।

chat bot
आपका साथी