Anand Marg: आनंद मार्ग व प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स ने बांटे त्रिफला के पौधे

Anand Marg. वैश्विक महामारी कोरोना के बीच पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए सोनारी एवं गदरा देहात के लोगों के बीच 100 पौधे वितरित किए गए। एक दिवसीय निश्शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दो बजे तक चला। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:54 PM (IST)
Anand Marg: आनंद मार्ग व प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स ने बांटे त्रिफला के पौधे
सुनील आनंद ने लोगों को बताते हुए कहा कि पेड़ लगाने से पांच फायदें होते हैं।

जमशेदपुर, जासं। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए सोनारी एवं गदरा देहात के लोगों के बीच 100 पौधे वितरित किए गए। एक दिवसीय निश्शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दो बजे तक सोनारी कबीर मंदिर के पास एवं आनंद मार्ग जागृति गदरा, शिव मंदिर के पास 100 से भी ज्यादा फलदार एवं औषधीय पौधे वितरित किए गए।

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स की ओर से एक पेड़ कई जिंदगी अभियान के तहत निश्शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम में इच्छा अनुसार लोगों के बीच पौधा वितरित किया गया प्रत्येक व्यक्ति को तीन से चार तरह के पौधे दिए गए।  सुनील आनंद ने लोगों को बताते हुए कहा कि पेड़ लगाने से पांच फायदें होते हैं। पहला यह ऑक्सीजन के जरिए मानव जीवन को बचाती है। दूसरे यह मिट्टी के क्षरण यानी उसे धूल बनने से रोकता है। जमीन से उसे बांध रखता है। भू जल स्तर को बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करता है। इसके अलावा यह वायुमंडल के तापक्रम को कम करता है। पेड़ों से आच्छादित जगह पर दूसरी जगहों की अपेक्षा तीन से चार डिग्री तक तापमान कम होता है। इसलिए अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। ताकि मानव जाति को बचाया जा सके। सुनील आनंद ने कहा कि तीब्र धूप की वजह से धरती गर्म हो जाती है, जिसका हमारे जीवन पर कुप्रभाव पड़ता है। ऐसे में इसे संतुलित रखने के लिए पौधरोपण आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी