आनंद बिहारी बने पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ का अध्यक्ष, आमसभा में कमेटी का गठन

Jharkhand Boxing Association आनंद बिहारी दुबे को पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ का अध्यक्ष गुरु पद गोराई को सचिव और विपुल कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुणा मिश्रा और बिरजू शाह मौजूद थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:25 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:25 AM (IST)
आनंद बिहारी बने पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ का अध्यक्ष, आमसभा में कमेटी का गठन
पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ की वार्षिक आम सभा में मौजूद प्रतिनिधि।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ की वार्षिक आम सभा भालूबासा में हुई,जिसमें नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें झारखंड मुक्केबाजी संघ की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में रामगढ़ मुक्केबाजी संघ के सचिव सरजीत सिंह बेदी, हजारीबाग मुक्केबाजी संघ के सचिव सुब्रत राय और सरायकेला -खरसावां मुक्केबाजी संघ के सचिव राजीव कुमार वर्मा शामिल हुए।

इनका स्वागत पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिह्र प्रदान कर किया गया। तत्पश्चात उनके समक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ के 75 लाइफ मेंबर, प्रशिक्षक, पूर्व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, झारखंड के निर्णायक मंडली के द्वारा सर्वसम्मति से आनंद बिहारी दुबे को पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ का अध्यक्ष, गुरु पद गोराई को सचिव और विपुल कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवगठित कमेटी को झारखंड मुक्केबाजी संघ द्वारा भेजे गए समस्त अवलोकन कमेटी के सदस्यों द्वारा बधाई दी गइ और भविष्य में पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाजी संघ को पुनः झारखंड ही नहीं बल्कि भारत और विश्व में बेहतर प्रदर्शन और परिणाम प्राप्त करने की शुभकामनाएं भी दी।

प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने 29 जुलाई को रतन टाटा के जन्मोत्सव पर पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ की आेर से पुरुष वर्ग की जमशेदपुर ओपन प्रतियोगिता को करवाने का ऐलान किया और विश्वास दिलाया की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आगे भी होती रहेंगी। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुणा मिश्रा और बिरजू शाह मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत तक झारखंड मु्क्केबाजी संघ के सचिव व कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम सिंह का भी पदार्पण हुआ और उन्होंने सारी गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही नवगठित कमेटी को शुभकामना दी। अंत में संघ के अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उसके बाद भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गई।

chat bot
आपका साथी