Ambedkar Jayanti: आज भारत कर रहा संविधान निर्माता को याद, बाबा साहेब की प्रतिमा पर चढाए गए श्रद्धा के फूल

Ambedkar Jayanti भारत आज अपने संविधान निर्माता को याद कर रहा है। कोल्हान में कार्यक्रमों का दौर जारी है। तीनों जिले में आयोजित कार्यक्रमों में बाबा साहेब के अवदानों को याद किया गया एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 03:09 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 03:09 PM (IST)
Ambedkar Jayanti: आज भारत कर रहा संविधान निर्माता को याद, बाबा साहेब की प्रतिमा पर चढाए गए श्रद्धा के फूल
डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ व अन्य।

 जमशेदपुर,घाटशिला, जेएनएन। भारत आज अपने संविधान निर्माता को याद कर रहा है। कोल्हान में कार्यक्रमों का दौर जारी है। तीनों जिले में आयोजित कार्यक्रमों में बाबा साहेब के अवदानों को याद किया गया एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में घाटशिला अनुमंडल इलाके के मऊभंडार अंबेडकर चौक में घाटशिला अनुमंडलाधिकारी सत्यवीर रजक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप टोप्पो, एचसीएल आईसीसी के यूनिट हेड संजय सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली, घाटशिला अंचलाधिकारी राजीव कुमार, ओपी प्रभारी सोनू कुमार समेत अन्य संगठनों ने माल्यार्पण किया। समाजसेवी सुनीता देवदूत सोरेन, कंपनी के उप महाप्रबंधक एसके झा, यूनियन के अध्यक्ष बीएन सिंह देव समेत काफी संख्या में कंपनी के पदाधिकारी व अन्य लोगों ने भी डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया है। सभी ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व श्रद्धासुमन अर्पित किया। जयंती पर सभी ने डॉ भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

आम लोगों के बीच मास्क का वितरण

डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर झारखंड उत्थान मंच के द्वारा माल्यार्पण के बाद आम जनता के बीच मास्क का वितरण किया गया। चिकित्सक डॉ सुनीता सोरेन ने राहगीरों व बस तथा अन्य वाहनों में यात्रा कर रहे लोगों को मास्क देकर इसके उपयोग करने की सलाह दी। कोविड 19 के प्रति आम लोगों को जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी