Ambedkar Jayanti 2021 : भाजपाइयों ने डा. आंबेडकर को किया याद, संविधान निर्माता की प्रतिमा को दूध, दही, शहद, चंदन व गंगाजल से स्नान कराया

Ambedkar Jayanti 2021 संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती शहर में धूमधाम से मनाई जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा की जमशेदपुर महानगर कमेटी तक अलग-अलग स्थानों पर डा. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:42 PM (IST)
Ambedkar Jayanti 2021 : भाजपाइयों ने डा. आंबेडकर को किया याद, संविधान निर्माता की प्रतिमा को दूध, दही, शहद, चंदन व गंगाजल से स्नान कराया
कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के गोलचक्कर को अच्छी तरह से साफ करके प्रांगण की धुलाई की।

जमशेदपुर, जासं। संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती शहर में धूमधाम से मनाई जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा की जमशेदपुर महानगर कमेटी तक अलग-अलग स्थानों पर डा. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।

इसी कड़ी में मानगो के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के समीप गोलचक्कर पर आयोजित जयंती समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी व युवा नेता विकास सिंह ने डा. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले भाजपा, उलीडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के गोलचक्कर को अच्छी तरह से साफ करके प्रांगण की धुलाई की। इसके बाद कार्यक्रम स्थल को सैनिटाइज किया गया। जब जाकर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को दूध, दही, शहद, चंदन और गंगाजल से कुणाल षाड़ंगी व विकास सिंह ने शाही स्नान कराया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में शामिल लोगों के बीच अपने विचार रखते हुए डा. आंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। लोगों को बताया गया कि भारत का जो संविधान है वह विश्व में एक अनोखा संविधान है। सर्वगुण संपन्न अपना संविधान ही अपने देश को पूरे विश्व में मजबूत स्थिति में कर रखा है। कार्यक्रम में पवन राय, राकेश लोधी, बच्चू मुखर्जी, शंकर बनर्जी, संदीप शर्मा, राहुल सिंह, गणेश दास, मनोज शर्मा, जीतू गुप्ता, भारती देवी, गोपाल वाजपेयी, लक्ष्मण सिंह, शिव साव, मधु सिन्हा, देवकी साहू, पारसमणि झा, मुन्ना सिंह चौहान, पिंकी सिंह, उमेश सिंह, दीपेश कुमार, राम सिंह कुशवाहा आदि भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी