plasma Donation Jamshedpur: अमरनाथ तिवारी ने पेश की मिसाल, कोरोना निगेटिव होने के बाद किया प्लाजमा दान

जुस्को श्रमिक यूनियन के उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने गुरुवार को मानवता की मिसाल पेश की। कोरोना निगेटिव होने के बाद उन्होंने जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाजमा दान किया। उन्होंने कहा कि इससे किसी जरूरतमंद कोरोना मरीजों को मदद मिल सकेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 04:08 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 04:08 PM (IST)
plasma Donation Jamshedpur: अमरनाथ तिवारी ने पेश की मिसाल, कोरोना निगेटिव होने के बाद किया प्लाजमा दान
प्लाजमा दान करते जुस्को श्रमिक यूनियन के उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी।

जमशेदपुर, जासं। जुस्को श्रमिक यूनियन के उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने गुरुवार को मानवता की मिसाल पेश की। टाटा स्टील यूटिलिटिज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के बीलिंग सेक्शन में अमरनाथ तिवारी कार्यरत हैं और पानी के नए कनेक्शन की जांच की पूरी जिम्मेदारी इनके कंधों पर ही है। पिछले दिनों वे कोविड 19 महामारी से संक्रमित हुए। कुछ दिन अस्पताल में भर्ती भी रहे।

फिर घर पर भी होम आइसोलेशन में रहे। 14 दिनों के बाद निगेटिव होने के बाद उन्होंने कोरोना महमारी से जो गंभीर रूप से पीड़ित हैं उन्हें बचाने के लिए पहल की। एक दिन पहले वे जमशेदपुर ब्लड बैंक जाकर अपने खून का नमूना दिया। उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होने की जानकारी मिलने पर वे गुरुवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाजमा दान किया। अमरनाथ तिवारी द्वारा किए गए इस अतुलनीय कार्य के लिए टीम संघर्ष परिवार की ओर से स्वनिर्मित फेशनेबल मास्क प्रदान किया गया। साथ ही जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा स्मृति चिंह व प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

लोगों से की गइ ये अपील

जमशेदपुर ब्लड बैंक का कहना है कि प्लाजमा दान कर जरूरतमंदों की जान बचाने के जज्बे को हम सलाम करते हैं। वहीं, अमरनाथ तिवारी ने भी उन सभी शहरवासियों को भी प्लाजमा दान करने की अपील की है जो पॉजिटिव होने के 14 दिन पूरे होने के बाद निगेटिव हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्लाजमा दान करने के बाद मुझे खुशी की अनुभूति हो रही है कि मैं पॉजिटिव से निगेटिव होने के बाद दूसरों के काम आ सका। इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के डा. रीजा सिंह, टेक्नीशियन मनोज कुमार महतो व टीम संघर्ष परिवार के अरिजीत सरकार सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी