Saraiekela Police Transfer- posting : आलोक कुमार दुबे बनाए गए आदित्यपुर थाना प्रभारी, देखें कौन-कहां गया

Saraiekela Police Transfer- posting सरायकेला- खरसावां जिला के सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सरायकेला के एसपी आनंद प्रकाश द्वारा बेहतर पुलिसिंग के लिए कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर अलग-अलग थाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:57 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:26 AM (IST)
Saraiekela Police Transfer- posting : आलोक कुमार दुबे बनाए गए आदित्यपुर थाना प्रभारी, देखें कौन-कहां गया
आदित्यपुर थाना के नए थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे की फाईल फोटो।

जागरण संवाददाता, सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिला के सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सरायकेला के एसपी आनंद प्रकाश द्वारा बेहतर पुलिसिंग के लिए कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर अलग-अलग थाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सरायकेला अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को आदित्यपुर थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि आदित्यपुर के थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो को अभियोजन कोषांग व अनुसंधान विंग का प्रभारी बनाया गया है।

अभियोजन कोषांग व अनुसंधान विंग में पदस्थापित इंस्पेक्टर राम अनूप महतो को सरायकेला अंचल का इंस्पेक्टर बनाया गया है। इसके अलावे नीमडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अली अकबर खां को सरायकेला पुलिस केंद्र में भेजा गया है। उनके जगह अनुसंधान विंग के अमित कुमार गुप्ता को नीमडीह का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। एसआई विनोद कुमार सिंह को कपाली ओपी प्रभारी से स्थानांतरित करते हुए पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है जबकि एसआई सतीश कुमार को ईचागढ़ थाने से स्थानांतरित करते हुए कपाली ओपी का प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। इनमें से सबसे अहम आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो का तबादला माना जा रहा है। उन्हें अभियोजन कोषांग सरायकेला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एसपी ने स्थानांतरित सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे में योगदान का निर्देश दिया है।

कौन कहां गए

विनोद कुमार सिंह कपाली ओपी से पुलिस केंद्र सरायकेला।

अली अकबर खान, नीमडीह थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला।

राजेंद्र प्रसाद महतो आदित्यपुर थाना से अभियोजन कोषांग सरायकेला।

सतीश कुमार- कपाली ओपी प्रभारी।

अमित कुमार गुप्ता- नीमडीह थाना प्रभारी।

अनूप महतो, सर्किल इंस्पेक्टर सरायकेला

आलोक कुमार दुबे- आदित्यपुर थाना प्रभारी।

chat bot
आपका साथी