अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव की तस्वीर साफ, चार पदों पर होगा चुनाव

All Jharkhand Primary Teachers Association Elections.अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक (अझाप्राशि) संघ पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव की तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है। चार पदों के लिए जोर-आजमाइश होना तय है। मतदान 31 को है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:15 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:15 AM (IST)
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव की तस्वीर साफ, चार पदों पर होगा चुनाव
अध्यक्ष पद पर नामांकन भरते पोटका के शिक्षक सुनील कुमार यादव। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक (अझाप्राशि) संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव की तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है। चार पदों के लिए जोर-आजमाइश होगी।

जिलास्तरीय चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन जिला अध्यक्ष पद पर पोटका से सुनील कुमार यादव एवं मुसाबनी से राजकुमार रौशन, जिला महासचिव के पद पर मुसाबनी से विवेकानंद दास, बोड़ाम से अजय कुमार मल्होत्रा एवं पोटका से सरोज कुमार लेंका, जिला उपाध्यक्ष के पद पर मुसाबनी से बासेत मार्डी एवं बोड़ाम से प्रहलाद कुमार घोष, जिला संयुक्त सचिव के पद पर पोटका से माधिया सोरेन, कार्यालय सचिव के पद पर पटमदा से सुब्रतो कुमार मल्लिक, प्रेस प्रवक्ता के पद पर जमशेदपुर से ओम प्रकाश सिंह तथा जमशेदपुर से अरुण कुमार झा, उप कोषाध्यक्ष के पद पर मुसाबनी से सुजीत कुमार कर्ण ने नामांकन किया। जिला कमेटी के होने वाले चुनाव में नामांकन के बाद कुल 13पदों के विरुद्ध 18 उम्मीदवार मैदान में हैं।

31 जनवरी को होगा मतदान

नामांकन के उपरांत यह साफ दिख रहा है कि जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष तथा प्रेस प्रवक्ता के पद पर चुनाव की संभावना बन रही है। जिला संयुक्त सचिव, जिला कोषाध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री, जिला कार्यालय सचिव तथा जिला उप कोषाध्यक्ष के पद पर नामांकन किए गए उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। जिला समिति का चुनाव 31 जनवरी को होगा।

chat bot
आपका साथी