स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को किया अलर्ट

लगातार हो रही बारिश से स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदी के जलस्तर में हो रहे वृद्धि को देखते हुए घाटशिला प्रशासन अलर्ट है..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:30 AM (IST)
स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को किया अलर्ट
स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को किया अलर्ट

संस, घाटशिला : लगातार हो रही बारिश से स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदी के जलस्तर में हो रहे वृद्धि को देखते हुए घाटशिला प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार की देर रात स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों में माइकिंग कर तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को अलर्ट किया गया। शनिवार को अंचल अधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव व घाटशिला थाना प्रभारी ने अमाईनगर, गोपालपुर, सुनील नगर, पांचपांडव क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। साथ ही लोगों को अलर्ट किया गया। आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने का निर्देश दिया गया। दुकानों में चला मास्क जांच अभियान, थमाया नोटिस : शनिवार को इंसिडेंट कमांडर सह अंचलाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क पहने दुकान संचालित कर रहे कई दुकानदारों को नोटिस थमाया गया। जांच अभियान में बीडीओ कुमार एस अभिनव, थाना प्रभारी इंद्रदेव राम समेत पुलिस जवान शामिल थे। जांच के दौरान जिन दुकानों में दुकानदार या ग्राहक बिना मास्क के पाए गए, उन्हें फटकार लगाई गई। साथ ही संबंधित दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कोविड-19 की सुसंगत धाराओं के तहत मामल दर्ज किया जाएगा। सीओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया जा रहा है। टीपीएस डीएवी में मनाई गई मुंशी प्रेमचंद की 141 वीं जयंती : टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में मुंशी प्रेमचंद की 141वीं जयंती ऑनलाइन शनिवार को मनाई गई। प्राचार्य अनूप कुमार ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि वह आम जन के लेखक थे। सामान्य मनुष्यों की हर समस्या को अपनी कलम से समाज के सामने लाने का काम करते थे। इस अवसर पर कक्षा पंचम से दशम तक के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिग, निबंध लेखन आदि में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देवप्रिय गिरि, कौस्तव घोष, जगरुती बारीक , प्रमिला सोरेन, धीमान महतो, संदीप बास्के विजयी बने।

chat bot
आपका साथी