लॉकडाउन में छूट के बाद पहली बार अक्षय नवमी पर बंटा भोग

लॉकडाउन में छूट के बाद पहली बार मंदिरों की ओर से भोग बांटा गया। बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया। अवसर था अक्षय नवमी का। टेल्को आदित्यपुर समेत अन्य स्थानों पर अक्षय नवमी पर आंवला पेड़ की पूजा कर सामूहिक भोग ग्रहण किया। इसके लिए आयोजन समितियों की ओर से भी अच्छी तैयारी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:30 PM (IST)
लॉकडाउन में छूट के बाद पहली बार अक्षय नवमी पर बंटा भोग
लॉकडाउन में छूट के बाद पहली बार अक्षय नवमी पर बंटा भोग

जेएनएन, जमशेदपुर/आदित्यपुर : लॉकडाउन में छूट के बाद पहली बार मंदिरों की ओर से भोग बांटा गया। बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया। अवसर था अक्षय नवमी का। टेल्को, आदित्यपुर समेत अन्य स्थानों पर अक्षय नवमी पर आंवला पेड़ की पूजा कर सामूहिक भोग ग्रहण किया। इसके लिए आयोजन समितियों की ओर से भी अच्छी तैयारी की गई।

टेल्को आम बगान मैदान, श्रीराम मंदिर समेत कई स्थानों पर महिलाओं ने आंवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की। भगवान विष्णु की विधिवत पूजा अर्चना की। वहीं आंवला पेड़ के नीचे भोजन बनाने का काम शुरू हुआ। फिर दोपहर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से प्रसाद के तौर पर भोग ग्रहण किया। इस मौके पर टेल्को आम बगान सेवा समिति के सदस्य काफी सक्रिय रहे। इस मौके पर करीब दो सौ से ज्यादा लोगों ने खिचड़ी व खीर खाया। उधर, श्रीश्री राम मंदिर प्रांगण में भी महिलाओं की जुटान हुई। महिलाएं सुबह-सुबह सात बजे पूजा स्थल पर पहुंचकर अपने आराध्य देव की पूजा करने लगी। सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो में भी इस पूजा का आयोजन किया गया। मारवाड़ी समाज, तेलुगु समाज एवं अन्य समाजों की ओर से भी अक्षय नवमी की पूजा अर्चना की गई।

आदित्यपुर में इस अवसर पर समाजसेवी सतीश शर्मा के नेतृत्व में मार्ग संख्या सात-आठ में आंवला पेड़ के नीचे भोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा आंवला पेड़ के नीचे पूजा किया गया। इसके बाद वही पर भोजना बनाकर अपने परिजन के साथ भोजन ग्रहण किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, आरआइटी थाना प्रभारी श्रीनिवास, महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविद पांडे,धमेंद्र उपाध्याय, बिनोद सिंह, अजय पांडे, विजय शंकर मिश्रा व श्रीनिवास यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी